जिलाध्यक्ष के चयन के लिए पांच नाम दिल्ली भेजे जाएंगे:दरभंगा में कांग्रेस का ‘संगठन सीजन’ कार्यक्रम, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया

जिलाध्यक्ष के चयन के लिए पांच नाम दिल्ली भेजे जाएंगे:दरभंगा में कांग्रेस का ‘संगठन सीजन’ कार्यक्रम, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया

दरभंगा के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर में कांग्रेस का ‘संगठन सीजन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो चांद ने की। यह आयोजन दरभंगा जिला की नवयुक्त प्रभारी, राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री व राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष रहीं संगीता बेनीवाल के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचीं संगीता बेनीवाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें एआईसीसी ऑब्जर्वर के रूप में दरभंगा भेजा है। उनका सात दिवसीय प्रवास है, जिसके दौरान वे प्रत्येक प्रखंड में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से राय-मशविरा कर रही हैं। बेनीवाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष को “जिले का सेनापति” बताते हुए पांच नामों का पैनल तैयार कर दिल्ली भेजा जाएगा। उन्हीं में से एक नाम पर अंतिम निर्णय होगा। उन्होंने बताया कि अब तक 9 से 10 प्रखंडों का दौरा कर चुकी हैं और सर्किट हाउस में भी कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा आने के बाद यहां वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखकर उनका उत्साह और बढ़ गया है। “कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। देश की स्वतंत्रता से लेकर आम नागरिकों के अधिकारों तक कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है।अभी से हम सभी लोग मेहनत करके 2029 मे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की बेनीवाल ने युवाओं से अपील की कि संगठन की बैठकों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि उनके विचार राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत होगा। कार्यक्रम में सह प्रभारी के रूप में बेनीपट्टी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रूपम झा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान, रतिकांत झा, मनीष पासवान, राम पुकार चौधरी,मुखिया मो सरफराज, शशि नाथ, डॉ. दुर्गानंद झा, गणेश चौधरी, नजरे आलम, तिरुपति नाथ चौधरी, सुनील पासवान, रामकरण पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आने वाले चुनावी रणनीति को धार देने का संकल्प लिया गया। दरभंगा के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर में कांग्रेस का ‘संगठन सीजन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो चांद ने की। यह आयोजन दरभंगा जिला की नवयुक्त प्रभारी, राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री व राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष रहीं संगीता बेनीवाल के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचीं संगीता बेनीवाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें एआईसीसी ऑब्जर्वर के रूप में दरभंगा भेजा है। उनका सात दिवसीय प्रवास है, जिसके दौरान वे प्रत्येक प्रखंड में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से राय-मशविरा कर रही हैं। बेनीवाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष को “जिले का सेनापति” बताते हुए पांच नामों का पैनल तैयार कर दिल्ली भेजा जाएगा। उन्हीं में से एक नाम पर अंतिम निर्णय होगा। उन्होंने बताया कि अब तक 9 से 10 प्रखंडों का दौरा कर चुकी हैं और सर्किट हाउस में भी कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा आने के बाद यहां वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखकर उनका उत्साह और बढ़ गया है। “कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। देश की स्वतंत्रता से लेकर आम नागरिकों के अधिकारों तक कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है।अभी से हम सभी लोग मेहनत करके 2029 मे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की बेनीवाल ने युवाओं से अपील की कि संगठन की बैठकों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि उनके विचार राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत होगा। कार्यक्रम में सह प्रभारी के रूप में बेनीपट्टी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रूपम झा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान, रतिकांत झा, मनीष पासवान, राम पुकार चौधरी,मुखिया मो सरफराज, शशि नाथ, डॉ. दुर्गानंद झा, गणेश चौधरी, नजरे आलम, तिरुपति नाथ चौधरी, सुनील पासवान, रामकरण पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आने वाले चुनावी रणनीति को धार देने का संकल्प लिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *