नूंह में चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा:मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोल रहा था, पुलिस ने हिरासत में लिया

नूंह में चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा:मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोल रहा था, पुलिस ने हिरासत में लिया

नूंह जिले में बाइक चोरी का एक प्रयास विफल हो गया। जहां शनिवार शाम पिनगवा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। बता दे कि यह घटना शाम करीब चार बजे मस्जिद के सामने हुई, जहां एक बाइक खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक बाइक के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। कुछ देर बाद उसने अपने पास मौजूद देसी मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलने का प्रयास किया।युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे ग्रामीणों को शक हुआ।
बाइक चोरी करते युवक गिरफ्तार उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से देसी मास्टर चाबी बरामद हुई। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान नूंह जिले के गुलालता निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी के प्रयास के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *