मथुरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:पति घायल, शादी में शामिल होने जा रहे थे दंपती

मथुरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:पति घायल, शादी में शामिल होने जा रहे थे दंपती

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति घायल है। घटना दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बस स्टैंड चौराहे के पास हुई। जानकारी के अनुसार, गढ़ी पट्टी होडल निवासी रमेश चंद अपनी 52 वर्षीय पत्नी रतन देवी के साथ कोसीकलां में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दंपती बस स्टैंड चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान रतन देवी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *