भोजपुर में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ता क्षमता के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत व्यापक कार्यक्रम की शुरुआत की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को आरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय योजना बैठक आयोजित की गई, जिसमें 07 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी मंडलों में प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और सामूहिक वंदे मातरम के साथ हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, अगिआंव विधायक महेश पासवान, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रभारी नवीन निश्चल चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडल स्तर पर 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर पर 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक, राजनीतिक और सामाजिक विषयों के साथ योग एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले आयोजित होगा, जिसके बाद सभी मंडलों में एक साथ अभियान चलेगा। मुख्य वक्ता संतोष पाठक ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षित कर उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार किया जाता है। विधायक महेश पासवान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ता को निरंतर अवसर मिलता है और कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि मंडल स्तर पर तीन सदस्यीय टोली और आठ वक्ताओं की टीम गठित की गई है, जो सभी प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेगा। भोजपुर में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ता क्षमता के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत व्यापक कार्यक्रम की शुरुआत की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को आरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय योजना बैठक आयोजित की गई, जिसमें 07 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी मंडलों में प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और सामूहिक वंदे मातरम के साथ हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, अगिआंव विधायक महेश पासवान, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रभारी नवीन निश्चल चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडल स्तर पर 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर पर 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक, राजनीतिक और सामाजिक विषयों के साथ योग एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले आयोजित होगा, जिसके बाद सभी मंडलों में एक साथ अभियान चलेगा। मुख्य वक्ता संतोष पाठक ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षित कर उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार किया जाता है। विधायक महेश पासवान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ता को निरंतर अवसर मिलता है और कोई भी कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि मंडल स्तर पर तीन सदस्यीय टोली और आठ वक्ताओं की टीम गठित की गई है, जो सभी प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेगा।


