CUET UG 2026: सीयूईटी परीक्षा मई में, जानें एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और तैयारी के जरूरी टिप्स

CUET UG 2026: सीयूईटी परीक्षा मई में, जानें एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और तैयारी के जरूरी टिप्स

CUET UG 2026: देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एंट्री के लिए होने वाली परीक्षा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस 11 से 31 मई, 2026 एग्जाम यूजी की तारीख बताई गई है। इस परीक्षा का मकसद सभी स्टूडेंट्स को एक यूनिफॉर्म एंट्रेंस प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है ताकि सभी छात्रों को प्रवेश के समान अक्सर मिल सकें। यह परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड मोड में होती है।

CUET UG 2026: एग्जाम पैटर्न समझें

इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करती है। यह ऑनलाइन मोड में आयोजित होती है। परीक्षा में कुल 37 विषय शामिल किए गए हैं। इसमें 23 डोमेन स्पेसिफिक है। एक जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट है। एग्जाम पेपर तीन सेक्शन में होगा। पहला लैंग्वेज पेपर। दूसरा डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट और तीसरा जनरल टेस्ट ।
जनरल टेस्ट के जरिए करंट अफेयर्स, एप्टिट्यूड और रीजनिंग स्किल परखी जाती है। हर सेक्शन के लिए 60 मिनट दिए जाएंगे। सीईयूटी का सिलेबस 12वीं की बुक्स पर आधारित होता है, इसलिए इससे इसकी तैयारी करें।

CUET 2026: रीजनिंग में ये याद रखें

रीजनिंग का एक बड़ा हिस्सा पेपर में शामिल होता है। इसलिए पजल्स, लॉजिकल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव प्रॉब्लम्स पर फोकस रखें। इसके लिए पहले कॉन्सेप्ट समझें और पिछले साल के पेपर्स को हल करें। ध्यान रखें यह पेपर का ऐसा एरिया है जो बिना प्रैक्टिस के संभव नहीं है। इसलिए जितनी ज्यादा प्रैक्टिस होगी सफलता की दर उतनी ज्यादा होगी। तैयारी के दौरान इसका ध्यान रखें।

करंट अफेयर्स

पेपर में करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल भी पूछे जा सकते हैं। इसलिए अखबार पढ़ने की आदत डालें। बड़ी घटनाओं को पॉइंटर्स में नोट करें। ध्यान रखें इनसे जुड़ी तारीख, नंबर्स और बड़े बदलाव के बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं। पिछले कुछ महीनों के करंट अफेयर्स के लिए ऑनलाइन मंथली अफेयर्स पढ़ें। विशेषज्ञ कहते हैं मंथली अफेयर्स से कई महीनों के करंट अफेयर्स के बारे में जानकारी रख सकते हैं।

मॉक टेस्ट न भूलें

परीक्षा कोई भी हो मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस अनिवार्यतौर पर होनी चाहिए। यह परीक्षा की तैयारी के स्तर को जांचने का काम करता है। इसके साथ ही कमियों को बताता है और कैंडिडेट समय रहते उसे दूर कर पाते हैं। नतीजा परीक्षा में सफलता की दर बढ़ जाती है।

सवालों के जवाब

तैयारी के दौरान कंपथूजन होता है। मन में सवाल आते हैं। यह डर लगता है कि क्या एग्जाम क्लियर कर पाएंगे? विशेषज्ञ कहते हैं, अपने सवालों के जवाब ढूंढें। किसी विषय में कोई कंफ्यूजन है तो ऑनलाइन उसका समाधान ढूंढे या फिर विषय विशेषज्ञ से बात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *