तीन एजेंडे पर मायावती का रहेगा फोकस:प्रदेश प्रभारियों में बदलाव, कांशीराम जयंती और चुनावी राज्यों की रणनीति, 22 को बसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

तीन एजेंडे पर मायावती का रहेगा फोकस:प्रदेश प्रभारियों में बदलाव, कांशीराम जयंती और चुनावी राज्यों की रणनीति, 22 को बसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर रविवार 22 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक होने जा रही है। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में देशभर से करीब 200 पदाधिकारी जुटेंगे। खास बात यह है कि इस बैठक में यूपी–उत्तराखंड के पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे। बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, आनंद कुमार समेत शीर्ष नेतृत्व भी शामिल होगा। हर राज्य से प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कमेटियों के 12–15 सदस्य और बिहार व पंजाब के बसपा विधायक बैठक का हिस्सा बनेंगे। बैठक को लेकर तीन बड़े एजेंडे सामने आए— प्रदेश प्रभारियों में बदलाव: हाल में विभिन्न राज्यों में प्रभारियों के बदलाव किए गए हैं। माना जा रहा है कि इन बदलावों की औपचारिक जानकारी और रणनीतिक दिशा-निर्देश मायावती खुद देंगी। 15 मार्च को कांशीराम जयंती: कांशीराम की जयंती इस बार पूरे देश में बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी है। इसे संगठन विस्तार के अभियान से जोड़ा जा सकता है। चुनावी राज्यों की रणनीति: जिन राज्यों में चुनाव प्रस्तावित हैं, वहां पार्टी की रणनीति, गठबंधन की संभावनाएं और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा होगी। देशभर से जुटेंगे पदाधिकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, केरल, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और जम्मू–कश्मीर समेत कई राज्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी पदाधिकारी एक दिन पहले शनिवार को ही लखनऊ पहुंच चुके हैं। पार्टी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट, आवास पर होगी बैठक सूत्रों के मुताबिक, पार्टी कार्यालय के सभागार में हाल ही में शॉर्ट सर्किट होने के कारण वहां मरम्मत का काम चल रहा है। ओपन हॉल में भी कार्य जारी है। इसी वजह से मजबूरी में बैठक मायावती के निजी आवास पर आयोजित की जा रही है। सुरक्षा कारणों से इस बार मीडिया को फोटो और वीडियो कवरेज के लिए अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। बसपा ने पूरे देश को संगठन के लिहाज से 8 सेक्टर में बांटा बसपा प्रमुख मायावती ने पूरे देश को संगठन के हिसाब से 8 सेक्टर में बांटा है। 16 फरवरी को ही उन्होंने सेक्टर प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए अशोक सिद्धार्थ का कद बढ़ाया था। भतीजे आकाश आनंद पहले की तरह बसपा प्रमुख मायावती की देखरेख में पार्टी के सभी मुख्य सेक्टर, केंद्रीय, स्टेट प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की समीक्षा करते रहेंगे। सेक्टर–1 मुख्य सेक्टर प्रभारी: अशोक सिद्धार्थ
प्रभार वाले राज्य: दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल सेक्टर–2 मुख्य सेक्टर प्रभारी: रामजी गौतम
प्रभार वाले राज्य: महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु सेक्टर–3 मुख्य सेक्टर प्रभारी: राजाराम
प्रभार वाले राज्य: मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड सेक्टर–4 मुख्य सेक्टर प्रभारी: रणधीर सिंह बेनीवाल
प्रभार वाले राज्य: पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान सेक्टर–5 मुख्य सेक्टर प्रभारी: अतर सिंह राव और सुरेश आर्य प्रभार वाले राज्य: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सेक्टर–6 मुख्य सेक्टर प्रभारी: नितिन सिंह और दयाचंद प्रभार वाले राज्य: हिमाचल प्रदेश, जम्मू–कश्मीर सेक्टर–7 मुख्य सेक्टर प्रभारी: डॉ. लाल जी मेघांकर
प्रभार वाले राज्य: पश्चिम बंगाल, ओडिशा सेक्टर–8 (सीधे केंद्रीय कार्यालय, लखनऊ की निगरानी में)
राज्य: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *