दरभंगा में 640 युवाओं को मिला रोजगार:1173 ने कराया निबंधन, 16 कंपनियों ने जॉब का दिया मौका

दरभंगा में 640 युवाओं को मिला रोजगार:1173 ने कराया निबंधन, 16 कंपनियों ने जॉब का दिया मौका

दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित हुई। इसमें युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मेला परिसर में बड़ी संख्या में शिक्षित युवक-युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर युवाओं में गहरी रुचि दिखाई दी। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का भ्रमण कर युवाओं से संवाद किया और उन्हें कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विधायक चौधरी ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दिए, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। विधायक विनय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार को सबसे अधिक भरोसा जीविका दीदियों पर है। उनकी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी ने उन्हें भरोसे का प्रतीक बना दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जानकारी देते हुए महिलाओं से योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि यह मेला युवाओं और जीविका दीदियों के लिए संभावनाओं का महत्वपूर्ण मंच है। यह केवल नौकरी दिलाने तक सीमित नहीं, बल्कि प्रतिभा को सही दिशा देने और कौशल को निखारने का अवसर भी प्रदान करता है। बीपीएम राजन कुमार ने बताया कि भविष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रमों, परामर्श सत्रों और सरकारी योजनाओं से जोड़कर युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में व्यापक रणनीति अपनाई जाएगी। 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि ऐसे आयोजन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और रोजगार–स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने बताया कि मेले में 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कई कंपनियों ने योग्य अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
मेले की प्रमुख उपलब्धियां कुल 1173 युवाओं ने निबंधन कराया,जिसमे से 480 युवाओं का सीधी भर्ती के लिए चयन किया गया।90 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन के लिए चयन,70 युवाओं ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। इस प्रकार कुल 640 युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने में सफलता मिली। कार्यक्रम में जीविका जिला कार्यालय से शान्तनु ठाकुर, रिंकू कुमारी, आशीष कुमार और प्रखंड कार्यालय से भास्कर झा, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, रमेश कुमार, राम लखन कुमार, राजेश कुमार, फुल देवी, अस्मिता कुमारी सहित सैकड़ों जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला ने क्षेत्र के युवाओं के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं और स्वरोजगार व कौशल विकास की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुआ है। दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित हुई। इसमें युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मेला परिसर में बड़ी संख्या में शिक्षित युवक-युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर युवाओं में गहरी रुचि दिखाई दी। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का भ्रमण कर युवाओं से संवाद किया और उन्हें कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विधायक चौधरी ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दिए, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। विधायक विनय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार को सबसे अधिक भरोसा जीविका दीदियों पर है। उनकी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी ने उन्हें भरोसे का प्रतीक बना दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जानकारी देते हुए महिलाओं से योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि यह मेला युवाओं और जीविका दीदियों के लिए संभावनाओं का महत्वपूर्ण मंच है। यह केवल नौकरी दिलाने तक सीमित नहीं, बल्कि प्रतिभा को सही दिशा देने और कौशल को निखारने का अवसर भी प्रदान करता है। बीपीएम राजन कुमार ने बताया कि भविष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रमों, परामर्श सत्रों और सरकारी योजनाओं से जोड़कर युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में व्यापक रणनीति अपनाई जाएगी। 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि ऐसे आयोजन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और रोजगार–स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने बताया कि मेले में 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कई कंपनियों ने योग्य अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
मेले की प्रमुख उपलब्धियां कुल 1173 युवाओं ने निबंधन कराया,जिसमे से 480 युवाओं का सीधी भर्ती के लिए चयन किया गया।90 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन के लिए चयन,70 युवाओं ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। इस प्रकार कुल 640 युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने में सफलता मिली। कार्यक्रम में जीविका जिला कार्यालय से शान्तनु ठाकुर, रिंकू कुमारी, आशीष कुमार और प्रखंड कार्यालय से भास्कर झा, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, रमेश कुमार, राम लखन कुमार, राजेश कुमार, फुल देवी, अस्मिता कुमारी सहित सैकड़ों जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला ने क्षेत्र के युवाओं के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं और स्वरोजगार व कौशल विकास की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *