पूर्णिया प्रेक्षा गृह में भारतीय डाक विभाग, पूर्णिया द्वारा एक डाक महामेला और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वी प्रक्षेत्र के डाक महा अध्यक्ष मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान, डाक विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाक कर्मियों को डाक महा अध्यक्ष मनोज कुमार ने सम्मानित किया। पूर्णिया प्रमंडल डाक विभाग ने मुख्य अतिथि मनोज कुमार को अंग वस्त्र और पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया। सम्मानित कर्मियों ने अपने कार्य के प्रति समर्पण बनाए रखने का संकल्प लिया, ताकि डाक विभाग का कार्य सुचारु रूप से चले और ग्राहकों को त्वरित सेवा मिल सके। डाक महा अध्यक्ष मनोज कुमार ने डाक महामेले के संबंध में बताया कि डाक विभाग आज वित्तीय समावेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों को सुरक्षित निवेश के कई विकल्प प्रदान कर रहा है। इस मेले में बीस हजार से अधिक नए खाते खोले गए और एक करोड़ रुपये से अधिक का डाक जीवन बीमा प्रीमियम जमा किया गया। मेले में आम जनता को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही खाता खोलने तथा निवेश की सुविधा भी प्रदान की गई। इस डाक महामेले में पूर्णिया प्रमंडल के डाक अधीक्षक नवीन कुमार, सहायक डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार, सभी पूर्णिया प्रमंडल डाक निरीक्षक और अन्य डाक कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं जैसे डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और अन्य लघु बचत योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। पूर्णिया प्रेक्षा गृह में भारतीय डाक विभाग, पूर्णिया द्वारा एक डाक महामेला और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वी प्रक्षेत्र के डाक महा अध्यक्ष मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान, डाक विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाक कर्मियों को डाक महा अध्यक्ष मनोज कुमार ने सम्मानित किया। पूर्णिया प्रमंडल डाक विभाग ने मुख्य अतिथि मनोज कुमार को अंग वस्त्र और पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया। सम्मानित कर्मियों ने अपने कार्य के प्रति समर्पण बनाए रखने का संकल्प लिया, ताकि डाक विभाग का कार्य सुचारु रूप से चले और ग्राहकों को त्वरित सेवा मिल सके। डाक महा अध्यक्ष मनोज कुमार ने डाक महामेले के संबंध में बताया कि डाक विभाग आज वित्तीय समावेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों को सुरक्षित निवेश के कई विकल्प प्रदान कर रहा है। इस मेले में बीस हजार से अधिक नए खाते खोले गए और एक करोड़ रुपये से अधिक का डाक जीवन बीमा प्रीमियम जमा किया गया। मेले में आम जनता को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही खाता खोलने तथा निवेश की सुविधा भी प्रदान की गई। इस डाक महामेले में पूर्णिया प्रमंडल के डाक अधीक्षक नवीन कुमार, सहायक डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार, सभी पूर्णिया प्रमंडल डाक निरीक्षक और अन्य डाक कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं जैसे डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और अन्य लघु बचत योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।


