किशनगंज में बिहार पुलिस सप्ताह शुरू:कर्मचारी हाथों में झाड़ू-फावड़ा लेकर सफाई में जुटे, स्वच्छता अभियान से हुई कार्यक्रमों की शुरुआत

किशनगंज में बिहार पुलिस सप्ताह शुरू:कर्मचारी हाथों में झाड़ू-फावड़ा लेकर सफाई में जुटे, स्वच्छता अभियान से हुई कार्यक्रमों की शुरुआत

किशनगंज में बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना, पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाइन परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में स्वच्छता एवं स्वस्थ वातावरण की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें स्वच्छता, नशामुक्ति जागरूकता, खेलकूद और सामुदायिक सहभागिता जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। देखें, सफाई अभियान की तस्वीरें… शनिवार सुबह से ही जिले के थाना परिसरों में पुलिसकर्मी, अधिकारी और कर्मचारी हाथों में झाड़ू व फावड़ा लेकर सक्रिय रूप से सफाई में जुट गए। थानों के आसपास से कूड़ा-कचरा हटाया गया, दीवारों पर जमा गंदगी साफ की गई तथा पेड़-पौधों के आसपास भी सफाई सुनिश्चित की गई। पुलिस लाइन परिसर में भी बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चला। यहां वाहनों की सफाई से लेकर कार्यालय कक्षों तक की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। किशनगंज में बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना, पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाइन परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में स्वच्छता एवं स्वस्थ वातावरण की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें स्वच्छता, नशामुक्ति जागरूकता, खेलकूद और सामुदायिक सहभागिता जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। देखें, सफाई अभियान की तस्वीरें… शनिवार सुबह से ही जिले के थाना परिसरों में पुलिसकर्मी, अधिकारी और कर्मचारी हाथों में झाड़ू व फावड़ा लेकर सक्रिय रूप से सफाई में जुट गए। थानों के आसपास से कूड़ा-कचरा हटाया गया, दीवारों पर जमा गंदगी साफ की गई तथा पेड़-पौधों के आसपास भी सफाई सुनिश्चित की गई। पुलिस लाइन परिसर में भी बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चला। यहां वाहनों की सफाई से लेकर कार्यालय कक्षों तक की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *