महागठबंधन राज्यसभा चुनाव में नहीं उतारेगा उम्मीदवार- उपेंद्र कुशवाहा:अपनी राज्यसभा सीट पर बोले- विधानसभा चुनाव से पहले एक सीट हमारे लिए हुई थी तय

महागठबंधन राज्यसभा चुनाव में नहीं उतारेगा उम्मीदवार- उपेंद्र कुशवाहा:अपनी राज्यसभा सीट पर बोले- विधानसभा चुनाव से पहले एक सीट हमारे लिए हुई थी तय

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है। इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, ‘राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत निश्चित है।’ उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ‘महागठबंधन की ओर से शायद कोई उम्मीदवार ही नहीं उतारा जाएगा।’ महागठबंधन के विधायक संपर्क में- उपेंद्र कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, ‘महागठबंधन के कई विधायक एनडीए के संपर्क में हैं।’ उनके मुताबिक, विपक्ष की स्थिति ऐसी है कि वे चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारकर अपनी इज्जत दांव पर नहीं लगाना चाहेंगे। मुझे तो लगता है कि महागठबंधन अपनी इज्जत बचाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं उतारेगा।’ राज्यसभा और एमएलसी को लेकर भी बोले उपेंद्र कुशवाहा खुद को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर कुशवाहा ने साफ किया कि, ‘मुझे विधानसभा चुनाव से पहले एक एमएलसी और राज्यसभा की सीट देने की बात कही गई थी, लेकिन अंतिम निर्णय एनडीए के शीर्ष नेता ही करेंगे।’ स्थापना दिवस पर दो विधायक नदारद पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान दो विधायक माधव आनंद और रामेश्वर महतो की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठे। इसको लेकर कुशवाहा सवाल से बचते नजर आए और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे बिहार में सदस्यता अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि ‘संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम हो रहा है। पूरे बिहार में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।’ बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है। इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, ‘राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत निश्चित है।’ उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ‘महागठबंधन की ओर से शायद कोई उम्मीदवार ही नहीं उतारा जाएगा।’ महागठबंधन के विधायक संपर्क में- उपेंद्र कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, ‘महागठबंधन के कई विधायक एनडीए के संपर्क में हैं।’ उनके मुताबिक, विपक्ष की स्थिति ऐसी है कि वे चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारकर अपनी इज्जत दांव पर नहीं लगाना चाहेंगे। मुझे तो लगता है कि महागठबंधन अपनी इज्जत बचाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं उतारेगा।’ राज्यसभा और एमएलसी को लेकर भी बोले उपेंद्र कुशवाहा खुद को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर कुशवाहा ने साफ किया कि, ‘मुझे विधानसभा चुनाव से पहले एक एमएलसी और राज्यसभा की सीट देने की बात कही गई थी, लेकिन अंतिम निर्णय एनडीए के शीर्ष नेता ही करेंगे।’ स्थापना दिवस पर दो विधायक नदारद पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान दो विधायक माधव आनंद और रामेश्वर महतो की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठे। इसको लेकर कुशवाहा सवाल से बचते नजर आए और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे बिहार में सदस्यता अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि ‘संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम हो रहा है। पूरे बिहार में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *