बैतूल ट्रिपल मर्डर आरोपी दीपक धुर्वे ग्वालियर भेजा गया:मानसिक आरोग्य केंद्र में होगा इलाज, 11 पुलिसकर्मी साथ रवाना

बैतूल ट्रिपल मर्डर आरोपी दीपक धुर्वे ग्वालियर भेजा गया:मानसिक आरोग्य केंद्र में होगा इलाज, 11 पुलिसकर्मी साथ रवाना

बैतूल के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी दीपक धुर्वे को ग्वालियर स्थित मानसिक रोग आरोग्य केंद्र भेज दिया गया है। उसे ग्वालियर जेल के विशेष सेल में रखा जाएगा, जहां मानसिक रोगी कैदियों के उपचार और निगरानी की विशेष व्यवस्था उपलब्ध है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी दीपक को शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बस से ग्वालियर रवाना किया गया। उसके साथ 11 पुलिसकर्मियों का दल भी भेजा गया है, ताकि रास्ते में या उपचार के दौरान उसकी आक्रामकता पर नियंत्रण रखा जा सके। नींद की दवा दी गई
टीआई देवकरण डहरिया ने बताया कि आरोपी का स्वभाव अत्यधिक आक्रामक होने के कारण उसे नींद की दवा दी गई थी और बेहोशी की हालत में ही ग्वालियर के लिए रवाना किया गया। पुलिस पिछले दो दिनों से उसके स्थानांतरण की प्रक्रिया में जुटी हुई थी। कोर्ट वारंट के बाद लिया गया फैसला
इससे पहले सीजेएम कोर्ट ने आरोपी दीपक का जेल वारंट जारी किया था। हालांकि, बैतूल जेल प्रशासन ने मानसिक रोगी कैदियों को रखने की समुचित व्यवस्था न होने की जानकारी दी थी। इसके बाद वारंट को ग्वालियर स्थानांतरित करने की अनुशंसा की गई। मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को ग्वालियर भेज दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना के बाद नर्मदापुरम रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, कमिश्नर के. जी. तिवारी, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी वीरेंद्र जैन सावंगा गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम से जानकारी लेने के साथ ग्रामीणों से भी बातचीत की थी। मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता की जरूरत
वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना को मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी का गंभीर उदाहरण बताया है। उनका कहना है कि ऐसे मरीजों की समय पर पहचान, उपचार और ग्राम स्तर पर जागरूकता व चिकित्सकीय व्यवस्था बेहद जरूरी है। फिलहाल आरोपी को ग्वालियर जेल स्थित मानसिक आरोग्य केंद्र में चिकित्सकों की निगरानी में रखकर उसकी मानसिक स्थिति की जांच और उपचार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *