सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरा पंचायत के पंचगछिया गांव में शनिवार सुबह एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान चलितर कामत के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पड़ोसियों को संदेह तब हुआ जब शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। झांककर देखने पर चलितर कामत का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सुपौल नदी थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिशुपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया और कब्जे में लिया गया। मानसिक तनाव के कारण उठाया कदम
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक के दोनों पुत्र मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चलितर कामत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि अवसाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।
नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल ने पुष्टि की कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पंचगछिया गांव सहित आसपास के इलाकों में लोग स्तब्ध हैं। सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरा पंचायत के पंचगछिया गांव में शनिवार सुबह एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान चलितर कामत के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पड़ोसियों को संदेह तब हुआ जब शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। झांककर देखने पर चलितर कामत का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सुपौल नदी थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिशुपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया और कब्जे में लिया गया। मानसिक तनाव के कारण उठाया कदम
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक के दोनों पुत्र मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चलितर कामत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि अवसाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।
नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल ने पुष्टि की कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पंचगछिया गांव सहित आसपास के इलाकों में लोग स्तब्ध हैं।