भिंड में शुक्रवार देर रात एक बस और वैन आमने–सामने से भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुई। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
बस और वैन में आमने-सामने भिड़ंत, 5 लोगों की मौत:7 लोग गंभीर, भिंड में NH-719 पर छींमका के पास हादसा


