आइलैंड पर बनाया ‘एसी का जंगल’, भीषण गर्मी में भी तापमान रहेगा 21 डिग्री

आइलैंड पर बनाया ‘एसी का जंगल’, भीषण गर्मी में भी तापमान रहेगा 21 डिग्री

कतर की भीषण गर्मी में जहाँ लोग दिन में घरों और मॉल में बंद रहने को मजबूर होते हैं, वहीं राजधानी दोहा के पास बना गेवॉन आइलैंड अब खुली हवा में ठंडी सैर का मौका दे रहा है। यहाँ 450 मीटर लंबा ‘क्रिस्टल वॉक’ नाम का रास्ता तैयार किया गया है जिसे ‘एसी का जंगल’ भी कहा जा रहा है। यह खुले में होते हुए भी एयर कंडीशनिंग से ठंडा रखा जाता है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सके।

भीषण गर्मी में भी तापमान 21 डिग्री

‘एसी के जंगल’ में वॉकवे के ऊपर पेड़ों जैसी कृत्रिम छतरी बनाई गई है। इस जगह भीषण गर्मी में भी सालभर तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है। यह परियोजना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े आउटडोर एयर-कंडीशन्ड मॉल और सबसे बड़े इंटरैक्टिव लाइट कैनोपी के रूप में दर्ज हो चुकी है।

क्या हैं इसकी खासियत?

‘एसी के जंगल’ की कई खासियत हैं। इसमें 10 टन क्रिस्टल से सजी कृत्रिम शाखाएं लगाई गई हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाली बिजली सोलर पैनल से बनती है। इसके फर्श में 180 रोशनी वाले क्रिस्टल पैनल लगे हुए हैं। इसकी थीम रेगिस्तान, समुद्र और जंगल पर डिज़ाइन की गई है।

गर्मी के मौसम में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

गेवॉन आइलैंड पहले एक निर्माण स्थल था जिसे अब रिहायशी इलाके, होटल और मनोरंजन क्षेत्र में बदला गया है। यहाँ रेस्तरां, कैफे, वॉटर टैक्सी और 5 स्टार होटल परियोजना भी विकसित की जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह पहल दोहा में गर्मियों के पर्यटन को बढ़ावा दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *