बीएलए ने बनाया पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक, सेना ने अपना मानने से किया इनकार

बीएलए ने बनाया पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक, सेना ने अपना मानने से किया इनकार

पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में लंबे समय से अस्थिरता जारी है। बलूचिस्तान की ज़्यादातर आबादी पाकिस्तान से अलग होना चाहती है। वहीं पाकिस्तानी सरकार और सेना बलूचों का दमन कर रही हैं। ऐसे में अक्सर बलूच अलगाववादी और पाकिस्तानी सेना में झड़पें होती रहती हैं। हाल ही में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के कुछ सैनिकों को बंधक बना लिया।

वीडियो किया शेयर

बीएलए ने बंधक बनाए गए पाकिस्तानी सैनिकों का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी सैनिक अपने आइडी और सरकारी दस्तावेज दिखा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद हंगामा मच गया है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान में हमलों के दौरान बीएलए के लड़ाकों ने कई पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया, जिससे पाकिस्तानी सेना ने अपने लड़ाकों की रिहाई के लिए सौदेबाजी की जा सके।

पाकिस्तानी सेना ने अपना मानने से किया इनकार

बीएलए की कैद में फंसे पाकिस्तानी सैनिकों को पाकिस्तानी सेना ने अपना मानने से इनकार कर दिया है। ऐसे में बंधक सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना से मदद की अपील करते हुए कहता है कि सेना उन्हें अपना जवान मानने से क्यों इनकार न करें। सैनिक अपने आइडी दिखाते हुए कह रहे हैं कि पाकिस्तानी सरकार ने ही उन्हें जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *