तलवार लेकर लुटेरों के पीछे दौड़ी NRI महिला VIDEO:वायरल वीडियो लुधियाना के डेहलों का बताया जा रहा, गाड़ी के शीशे पर फेंके अंडे

तलवार लेकर लुटेरों के पीछे दौड़ी NRI महिला VIDEO:वायरल वीडियो लुधियाना के डेहलों का बताया जा रहा, गाड़ी के शीशे पर फेंके अंडे

सोशल मीडिया पर NRI महिला की दिलेरी का एक वीडियो देर रात को अचानक वायरल होने लगा। वीडियो लुधियाना के डेहलों का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला को लुटेरों के पीछे तलवार लेकर दौड़ते हुए दिखाया है। वीडियो में महिला के NRI होने का दावा किया गया है। वीडियो में दो मोटर साइकिल सवार लुटेरे कार के शीशे पर अंडे मारकर कार सवार महिलाओं को लूटने की कोशिश करते हैं। इतने में कार चला रही एनआरआई महिला तलवार लेकर बाहर निकलने लगती है तो उसके साथ बैठी एक बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश करती है। महिला हाथ में तलवार लेकर बाहर निकलती है और लुटेरों का पीछा करते हुए दौड़ रही है। यही नहीं महिला लुटेरों को ललकार रही है। इतने में सामने से मोटर साइकिल की लाइट दिखती है लेकिन वो भी पीछे ही रूक जाता है। यह वीडियो 1.10 मिनट का है। वीडियो में NRI महिला की दिलेरी कुछ इस तरह दिख रही है… ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही है महिला: वीडियो में जो महिला तलवार लेकर लुटेरों का पीछे करते हुए दिखाई गई है उसे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली बताया गया है। महिला का नाम हरजिंद कौर बताया गया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। लूट की कोशिश का दावा: कार के शीशे पर जब युवकों ने अंडे मारे तो कार में बैठी दूसरी बुजुर्ग महिला NRI महिला को कहते हुए सुनाई दे रही है कि मैंने पहले कह दिया था कि यह सड़क सुनसान है यहां से मत चल। वह कह रही कि शीशे पर अंडा फेंक दिया है ताकि लूट की घटना को अंजाम दिया जा सके। बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश कर रही: बुजुर्ग महिला NRI महिला को गाड़ी में से बाहर निकलने से रोकने की कोशिश करती है और कहती है कि बेटा बाहर न निकल वो तुझे मार देंगे। एनआरआई महिला पहले उन्हें गालियां देती है और फिर कहती है कि इन्हें सबक सिखाना जरूरी है। तलवार लेकर ललकारे मार रही एनआरआई महिला: एनआरआई महिला गाड़ी से उतर कर बाहर निकलती है जबकि अंदर बैठी महिला उसे वापस आने को कहती है। एनआरआई महिला आगे जाकर रुकती है और फिर ललकारे मारती है। मोटर साइकिल सवार कुछ आगे जाकर रुकते हैं तो वो पीछे से दौड़ती है। वीडियो पर टैक्स्ट में लिखा व्रेब: वायरल वीडियो पर टैक्स्ट भी लिखा गया है। जिसमें लिखा गया है कि यह घटना कुछ मिनट पहले की है। महिला मेरी दोस्त है और जो की ऑस्ट्रेलिया से आई है। वह बहुत व्रेब है। वीडियो के असली होने पर संदेह होने के चार कारण… 1.महिला को चेहरा नहीं दिखाया: जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें बहादुरी दिखाने वाली महिला का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। महिला का सिर्फ बैक पोर्शन दिख रहा है। 2.सामने से आता हुआ मोटर साइकिल भी रूक गया: दूसरा जब महिला तलवार लेकर जा रही है तब सामने से एक मोटर साइकिल की लाइट उसकी तरफ आते हुए दिख रही है। लेकिन जब वो तलवार लेकर चल रही होती है तो वो मोटर साइकिल भी कुछ दूरी पर रूक जाता है। 3.महिला को वापस आते हुए नहीं दिखा है: 1.10 मिनट के वीडियो में महिला को सिर्फ उनकी तरफ दौड़ते हुए दिखाया गया है। उसे वापस आते हुए नहीं दिखाया है। 4. कमेंट में लोग बता रहे स्क्रिप्टेड: सोशल मीडिया पर लोग यह भी कमेंट कर रहे हैं कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है। इसमें न तो लूटने की कोशिश करनेवाले युवकों का चेहरा दिख रहा है और न ही पीछा करने वालों का।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *