हरियाणा में 10वीं-12वीं का एग्जाम देंगे 5.71 लाख परीक्षार्थी:चेयरमैन बोले-CCTV की रहेगी नजर, बाहरी हस्तक्षेप मिला तो मुख्यालय पर परीक्षा, 15 मई तक रिजल्ट संभावित

हरियाणा में 10वीं-12वीं का एग्जाम देंगे 5.71 लाख परीक्षार्थी:चेयरमैन बोले-CCTV की रहेगी नजर, बाहरी हस्तक्षेप मिला तो मुख्यालय पर परीक्षा, 15 मई तक रिजल्ट संभावित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) भिवानी की 25 फरवरी से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) व 26 फरवरी से सेकेंडरी (10वीं) की परीक्षाएं आरंभ होंगी। इनको लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर दैनिक भास्कर से बातचीत की। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि इन बोर्ड परीक्षाओं में 5 लाख 71 हजार 767 परीक्षार्थी बैठेंगे। इस बार 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी पिछली बार की तुलना में अधिक प्रविष्ठ हो रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च व 12वीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल को समाप्त होंगी।
सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए
डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी की अनिवार्यता की है। जिन परीक्षार्थियों के सेंटर दूर आए हैं, उस पर चेयरमैन ने कहा कि ऐसी शिकायत हैं, लेकिन वे काफी कम है। इसका कारण रहा होगा कि जब इन्होंने ऑप्शन भरने को लेकर तकनीकी दिक्कत आई है। उसका भी समाधान किया जा रहा है। पेपर कैंसल हुआ तो मुख्यलय पर होगा एग्जाम
पिछली बार बाहरी हस्तक्षेप व नकल के मामले मिलने को लेकर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पंचायतों से सहायता ली गई है। पंचायतों से आग्रह रहेगा कि किसी प्रकार की भीड़ ना हो। साथ ही पुलिस का भी लिया है और पीसीआर का भी राउंड रहेगा। इसके अलावा उड़नदस्ते काम करेंगे। अगर किसी सेंटर पर अनियमितता मिलती है तो उस सेंटर को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और उस केंद्र को कैंसिल किया जाएगा। अगर ऐसी घटना होती है तो जिला मुख्यालय पर ही पेपर देने के लिए विद्यार्थियों को आना पड़ेगा। जो स्टॉफ सदस्य ड्यूटी में कोताही बरतते हुए मिले हैं, उन्हें ब्लैक लिस्ट किया गया है। उन्हें ड्यूटी में शामिल नहीं किया गया है। सभी शिक्षक इस परीक्षा को गंभीरता से लें। अगर किसी प्रकार से ढील बरती जाएगी तो सख्ती से विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 15 मई तक रिजल्ट आने की संभावना
डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि परीक्षा पर नियंत्रण करने के लिए 7 जगह कंट्रोल रूम बनाए हैं, जिनमें भिवानी, अंबाला, फतेहाबाद, करनाल, पलवल, रोहतक व गुरुग्राम शामिल हैं। अगर परीक्षा के दौरान कहीं अनियमितता दिखे तो लोग यहां प्रमाण के साथ सूचना दे सकते हैं। उस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रिजल्ट को लेकर कहा कि पिछले वर्षों की भांति 15 मई के आसपास परिणाम घोषित करने की संभावना है। 325 फलाइंग स्कवैड बनाए
परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 325 फलाइंग स्कवैड करीब 1420 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इनमें बोर्ड अध्यक्ष-1, बोर्ड उपाध्यक्ष-1, बोर्ड सचिव-1, उप सचिव-1, सहायक सचिव (संचालन)-1, उपायुक्त उड़नदस्तें-22, उप-मंडल (ना) उड़नदस्तें-69, बोर्ड अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ते-22, बोर्ड उपाध्यक्ष विशेष उड़नदस्ते-22, बोर्ड सचिव विशेष उड़नदस्ते-22, जिला शिक्षा अधिकारी उड़दस्ते-22, जिला प्रश्र पत्र उड़नदस्ते-22, उप-मंडल प्रश्र पन्न उड़नदस्ते-48, संग्रहण केंद्र उड़नदस्ते-22, रैपिड एक्शन फोर्स के उड़नदस्ते-21, एसटीएफ के उड़नदस्ते-21, नियंत्रण कक्ष उड़नदस्ते-7 गठित किए गए हैं। बाह्य हस्तक्षेप की रोकथाम के लिए धारा 163 लागू
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार ने बताया कि परीक्षाओं में अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों तथा सहायता प्रदान करने वालों के खिलाफ ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अमल में लाई जाएगी। परीक्षा आरंभ होने से पूर्व सभी विद्यार्थियों की तलाशी के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति होगी। बाह्य हस्तक्षेप की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा धारा-163 लागू की जाएगी तथा परीक्षा केंद्र की 100 मीटर की परिधि के अंदर यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से घूमता मिलता है या नकल करवाने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 5.71 लाख परीक्षार्थी देंगे एग्जाम
बोर्ड परीक्षाओं में करीब 1420 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,71,767 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। जिसमें सेकेंडरी (10वीं) के 155027 छात्र व 140721 छात्राएं तथा सीनियर सेंकेडरी (12वीं) के 141566 छात्र व 129097 छात्राएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त डीएलएड परीक्षा मे 5356 छात्र अध्यापक प्रविष्ट होंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस बार परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए फैसला लिया है कि ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का दूसरा मौका दिया जाएगा, जिनका एक या दो पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाता है। ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा समाप्ति के 15 दिन के अंदर अधीकतम दो विषयों म अंक सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *