सचेंडी में असलहा दिखाकर धमकाने का वीडियो:जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच

सचेंडी में असलहा दिखाकर धमकाने का वीडियो:जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच

कानपुर के सचेंडी में शुक्रवार को जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले गाली गलौज के उसके बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान युवक ने पहले डंडे से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिससे वह बाइक बीच रोड बाइक छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद वह असलहा लेकर वापस आया और दूसरे हमला करने वाले युवक के घर में घुसकर गाली गलौज व असलहा तान दिया। जिसका वहाँ खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वायरल वीडियो में साफ दिखी दबंगई सचेंडी थाना क्षेत्र के कस्बे में शुक्रवार को एक एक वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के आधार सचेंडी थाना प्रभारी दीना नाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। पुलिस जाँच पड़ताल में चला कि शुक्रवार को आरोपी युवक बाइक से आ रहा था। तभी वह घर के बाहर खड़ा होकर गाली गलौज करने लगा तभी दूसरे युवक ने डंडा लेकर उसे दौड़ा लिया। जिसपर वह बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद वह पुनः आया और असलहा लेकर डंडा लेकर दौड़ाने वाले युवक के घर में घुस गया और उसपर असलहा तान दिया। वहाँ खड़े लोगो ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर घटना की जानकारी प्राप्त हुई। वायरल वीडियो को संज्ञान मे लेकर पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के घर पर दबिश दी है मगर कोई मौके पर नहीं मिला है। अभी तक किसी भी ओर से तहरीर नहीं मिली है। डीसीपी वेस्ट एमएस क़ासिम आबदी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो सचेंडी थाना क्षेत्र के कस्बे का है वीडियो में दिख रहे दोनों पक्षों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसमे दोनों पक्षों में शुक्रवार मारपीट हुई थीं जिसमे एक पक्ष असलहा लेकर दूसरे युवक पर तानकर धमकी दे रहा है। पुलिस टीम दबिश दे रही है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *