कानपुर में शौच के लिए गई किशोरी से छेड़छाड़:पुलिस ने पॉस्को में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश जारी

कानपुर में शौच के लिए गई किशोरी से छेड़छाड़:पुलिस ने पॉस्को में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश जारी

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। शुक्रवार रात डीसीपी ने बाइट जारी दी घटना की जानकारी। बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने गुरुवार देर रात बिधनू थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए अपनी चाची के साथ खेत गई थी, बेटी चाची से कुछ दूर आगे चल रही थी, आरोप है, कि तभी गांव के रहने वाले युवक सर्वेश पासवान ने उनकी नाबालिग बेटी का हाथ पकड़कर खींच लिया, और छेड़छाड़ करने लगा, बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, बेटी के शोर मचाने पर आरोपी युवक अपने साथी संग मौके से भाग निकला। घर पहुंचकर नाबालिग ने परिजनो से आपबीती बताई। जिसपर पिता ने बिधनू थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पास्को एक्ट समेत छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। डीसीपी बोले- मुकदमा दर्ज कार्रवाई जारी कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार देर रात वीडियो बाइट जारी करते हुए बताया कि ट्वीट के माध्यम से पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज न होने की बात कही जा रही है। जबकि बिधनू पुलिस ने गुरुवार देर रात तहरीर के आधार पर पास्को एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *