मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के खोपैती गांव में शुक्रवार की सुबह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के एक हवलदार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामल किशोर शर्मा (54) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र स्थित बरियाही बाजार के निवासी थे। परिजन बोले- रात को पूरी तरह स्वस्थ परिजनों के अनुसार, श्यामल किशोर शर्मा की वर्तमान पोस्टिंग बेगूसराय जिले में थी। गुरुवार रात वह अपनी मौसी के घर खोपैती गांव पहुंचे थे। बताया गया कि रात तक वह पूरी तरह स्वस्थ थे और शुक्रवार सुबह जल्दी उठकर ड्यूटी के लिए बेगूसराय जाने की तैयारी कर रहे थे। चाय पीने के कुछ ही देर बाद बिगड़ी तबीयत मौसेरे भाई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह उन्होंने मौसी से खाना बनाने को कहा ताकि भोजन कर ड्यूटी के लिए निकल सकें। इसी दौरान उन्होंने चाय पी। चाय पीने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज पसीना आने लगा और सीने में असहनीय दर्द की शिकायत की। परिजन और ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल स्थिति गंभीर होते देख परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत सदर अस्पताल, मधेपुरा ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मधेपुरा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के खोपैती गांव में शुक्रवार की सुबह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के एक हवलदार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामल किशोर शर्मा (54) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र स्थित बरियाही बाजार के निवासी थे। परिजन बोले- रात को पूरी तरह स्वस्थ परिजनों के अनुसार, श्यामल किशोर शर्मा की वर्तमान पोस्टिंग बेगूसराय जिले में थी। गुरुवार रात वह अपनी मौसी के घर खोपैती गांव पहुंचे थे। बताया गया कि रात तक वह पूरी तरह स्वस्थ थे और शुक्रवार सुबह जल्दी उठकर ड्यूटी के लिए बेगूसराय जाने की तैयारी कर रहे थे। चाय पीने के कुछ ही देर बाद बिगड़ी तबीयत मौसेरे भाई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह उन्होंने मौसी से खाना बनाने को कहा ताकि भोजन कर ड्यूटी के लिए निकल सकें। इसी दौरान उन्होंने चाय पी। चाय पीने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज पसीना आने लगा और सीने में असहनीय दर्द की शिकायत की। परिजन और ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल स्थिति गंभीर होते देख परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत सदर अस्पताल, मधेपुरा ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मधेपुरा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।


