तेरहवीं से लौट रहा था परिवार, तालाब में समाई वैन, पति-पत्नी समेत 4 की मौत

तेरहवीं से लौट रहा था परिवार, तालाब में समाई वैन, पति-पत्नी समेत 4 की मौत

कानपुर देहात, शिवली के बैरी सवाई गांव के पास चालक का वैन से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे तालाब में जा गिरा। हादसे में दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वही सूचन पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तेरहवीं से लौट रहा था परिवार –

जानकारी के अनुसार, कानपुर के कल्याणपुर स्थित आवास विकास तीन निवासी 60 वर्षीय राजकिशोर अग्निहोत्री परिवार सहित रिश्तेदार की तेरहवीं में औरैया गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वैन से वापस लौट रहे थे। शाम को जैसे ही वाहन शिवली के बैरी सवाई गांव के पास पहुंचा, चालक राजकुमार नियंत्रण नहीं रख सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन अचानक डगमगाई और सीधे तालाब में समा गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद कृतिका, सुधा, वानी, कान्हा और सुधांशु को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि तब तक राजकिशोर अग्निहोत्री,उनकी पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री, हिमांशी और दो वर्षीय शिव की सांसें थम चुकी थीं।सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।

क्या बोले थाना प्रभारी –

थाना प्रभारी शिवली ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *