कटिहार में मेयर ने वार्डों का निरीक्षण किया:पर्व-त्योहारों को लेकर लोगों से मुलाकात कीं, साफ-सफाई का जायजा लिया

कटिहार में मेयर ने वार्डों का निरीक्षण किया:पर्व-त्योहारों को लेकर लोगों से मुलाकात कीं, साफ-सफाई का जायजा लिया

कटिहार मेयर उषा देवी अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-01 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मेयर ने निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी को देखते हुए सभी नालों की समय-समय पर साफ-सफाई और छिड़काव की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बढ़ती गर्मी के साथ मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए मेयर ने नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में फॉगिंग के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने शहर की मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली-मोहल्लों में भी फॉगिंग मशीन से छिड़काव अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर संबंधित वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कटिहार मेयर उषा देवी अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-01 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मेयर ने निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी को देखते हुए सभी नालों की समय-समय पर साफ-सफाई और छिड़काव की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बढ़ती गर्मी के साथ मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए मेयर ने नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में फॉगिंग के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने शहर की मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली-मोहल्लों में भी फॉगिंग मशीन से छिड़काव अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर संबंधित वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *