मुंगेर में टॉप-10 अपराधी अरेस्ट:6 साल से फरार था, 2500 रुपये का इनाम घोषित

मुंगेर में टॉप-10 अपराधी अरेस्ट:6 साल से फरार था, 2500 रुपये का इनाम घोषित

मुंगेर की जमालपुर पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन छोटीपुर गोबिंदपुर का निवासी है और जमालपुर थाना क्षेत्र के तीन मामलों में फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी की जानकारी शुक्रवार को एसपी सैयद इमरान मसूद ने दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल की विशेष टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इसी दौरान चंदन यादव को दौलतपुर रेलवे क्वार्टर से गिरफ्तार किया गया। चंदन यादव पर जमालपुर थाने में आर्म्स एक्ट और हत्या सहित तीन मामले दर्ज हैं। वह पिछले छह साल से फरार चल रहा था। जिला पुलिस ने उस पर 2500 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। एसपी ने बताया कि एक बार जब जमालपुर थाने की पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी, तो उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और भागने में सफल रहा था। एसपी ने यह भी बताया कि चंदन यादव के खिलाफ दर्ज अन्य सभी मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। मुंगेर जिला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। यह गिरफ्तारी इसी का परिणाम है। एसपी ने घोषणा की कि चंदन यादव को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुंगेर की जमालपुर पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन छोटीपुर गोबिंदपुर का निवासी है और जमालपुर थाना क्षेत्र के तीन मामलों में फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी की जानकारी शुक्रवार को एसपी सैयद इमरान मसूद ने दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल की विशेष टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इसी दौरान चंदन यादव को दौलतपुर रेलवे क्वार्टर से गिरफ्तार किया गया। चंदन यादव पर जमालपुर थाने में आर्म्स एक्ट और हत्या सहित तीन मामले दर्ज हैं। वह पिछले छह साल से फरार चल रहा था। जिला पुलिस ने उस पर 2500 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। एसपी ने बताया कि एक बार जब जमालपुर थाने की पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी, तो उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और भागने में सफल रहा था। एसपी ने यह भी बताया कि चंदन यादव के खिलाफ दर्ज अन्य सभी मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। मुंगेर जिला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। यह गिरफ्तारी इसी का परिणाम है। एसपी ने घोषणा की कि चंदन यादव को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *