नवादा जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 का चौथा दिन शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ। यह परीक्षा 17 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी और 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संचालित हो रही है। जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की गई। केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केंद्रों पर कानून-व्यवस्था, स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास की विशेष व्यवस्था की गई थी। आज दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 16,767 परीक्षार्थियों में से 16,428 उपस्थित रहे, जबकि 339 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 17,993 परीक्षार्थियों में से 17,640 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 353 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कल, 21 फरवरी 2026 को दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। नवादा जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 का चौथा दिन शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ। यह परीक्षा 17 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी और 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संचालित हो रही है। जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की गई। केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केंद्रों पर कानून-व्यवस्था, स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास की विशेष व्यवस्था की गई थी। आज दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 16,767 परीक्षार्थियों में से 16,428 उपस्थित रहे, जबकि 339 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 17,993 परीक्षार्थियों में से 17,640 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 353 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कल, 21 फरवरी 2026 को दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।


