किशनगंज में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का शुक्रवार को चौथा दिन था। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से किसी परीक्षार्थी के निष्कासन या अनियमितता की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। दोनों पालियों में कुल 16,904 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 323 अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में 8,436 परीक्षार्थी शामिल हुए पहली पाली में 8,468 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 184 अनुपस्थित रहे, वहीं दूसरी पाली में 8,436 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 139 अनुपस्थित दर्ज किए गए। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखी गई। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया था। सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया मुख्य द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। महिला कॉलेज केंद्र सहित अन्य केंद्रों पर उद्घोषणा के माध्यम से सीटिंग व्यवस्था की जानकारी प्रदान की जा रही थी। चौथे दिन भी परीक्षार्थियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में कुल 17,422 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, जो 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य पूरी परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। अब तक की व्यवस्था संतोषजनक रही है, और परीक्षार्थी समय से पहले केंद्र पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर रहे हैं। किशनगंज में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का शुक्रवार को चौथा दिन था। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से किसी परीक्षार्थी के निष्कासन या अनियमितता की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। दोनों पालियों में कुल 16,904 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 323 अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में 8,436 परीक्षार्थी शामिल हुए पहली पाली में 8,468 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 184 अनुपस्थित रहे, वहीं दूसरी पाली में 8,436 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 139 अनुपस्थित दर्ज किए गए। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखी गई। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया था। सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया मुख्य द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। महिला कॉलेज केंद्र सहित अन्य केंद्रों पर उद्घोषणा के माध्यम से सीटिंग व्यवस्था की जानकारी प्रदान की जा रही थी। चौथे दिन भी परीक्षार्थियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में कुल 17,422 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, जो 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य पूरी परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है। अब तक की व्यवस्था संतोषजनक रही है, और परीक्षार्थी समय से पहले केंद्र पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर रहे हैं।


