केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 फरवरी को किशनगंज जिले का दौरा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वे स्थानीय अधिकारियों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। विशेष रूप से ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ की सुरक्षा को लेकर चर्चा होने की संभावना है। यह दौरा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि किशनगंज नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से सटा हुआ जिला है। ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला एक संकरा गलियारा है, जिसकी सुरक्षा पर केंद्र सरकार का विशेष ध्यान है। पिछले वर्षों में भी किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र का दौरा किया था सूत्रों के मुताबिक, 26 फरवरी को होने वाली इस बैठक में SSB, BSF और अन्य अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। बैठक में बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) की मजबूती, निगरानी व्यवस्था, घुसपैठ की रोकथाम और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्षों में भी किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र का दौरा किया था। उन दौरों के दौरान उन्होंने सीमा चौकियों का उद्घाटन किया था और सीमा सुरक्षा पर विशेष जोर दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 फरवरी को किशनगंज जिले का दौरा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वे स्थानीय अधिकारियों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। विशेष रूप से ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ की सुरक्षा को लेकर चर्चा होने की संभावना है। यह दौरा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि किशनगंज नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से सटा हुआ जिला है। ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला एक संकरा गलियारा है, जिसकी सुरक्षा पर केंद्र सरकार का विशेष ध्यान है। पिछले वर्षों में भी किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र का दौरा किया था सूत्रों के मुताबिक, 26 फरवरी को होने वाली इस बैठक में SSB, BSF और अन्य अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। बैठक में बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) की मजबूती, निगरानी व्यवस्था, घुसपैठ की रोकथाम और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्षों में भी किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र का दौरा किया था। उन दौरों के दौरान उन्होंने सीमा चौकियों का उद्घाटन किया था और सीमा सुरक्षा पर विशेष जोर दिया था।


