पठानकोट में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना:जेई का तबादला किए जाने का विरोध, बोले- राजनीतिक दबाव में हो रही कार्रवाई

पठानकोट में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना:जेई का तबादला किए जाने का विरोध, बोले- राजनीतिक दबाव में हो रही कार्रवाई

पंजाब के नरोट जैमल सिंह में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) का तबादला कर दिया गया। इसके विरोध में जेई और उनके सहकर्मियों ने काम बंद कर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। पावरकॉम विभाग के जेई राजेश कुमार का तबादला नरोट जैमल सिंह से धार के पहाड़ी क्षेत्र में किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह तबादला राजनीतिक दबाव के कारण हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि यह तबादला तुरंत रद्द किया जाए, अन्यथा उनका आंदोलन जारी रहेगा। जेई राजेश कुमार और उनके साथी कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें मजबूरी में धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के कुछ प्रतिनिधि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक तबादला रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *