बीच टूर्नामेंट में अपने क्रिकेटर्स को ताने मारने से बाज नहीं आ रहा ये दिग्गज, फिर कसा तंज

बीच टूर्नामेंट में अपने क्रिकेटर्स को ताने मारने से बाज नहीं आ रहा ये दिग्गज, फिर कसा तंज

टी20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप स्टेज में 4 मुकाबले खेले और 3 में जीत हासिल की। 

Pakistan Cricket Team in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप के तीन मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुकी है। इस दौरान उसे भारतीय टीम से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद टीम की काफी आलोचना हुई। टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने तो स्टार खिलाड़ियों को बाहर करने तक की बात कह दी। उन्होंने शादाब खान, बाबर आज़म और शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग की।

इसके बाद शादाब खान ने उन्हें करारा जवाब दिया और भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में अफरीदी के रिकॉर्ड की याद दिला दी। शादाब खान ने कहा कि उनकी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया है, लेकिन जो दिग्गजों की टीम थी, वह आठ मुकाबले खेलने के बावजूद भारत को वर्ल्ड कप में नहीं हरा पाई।

तिलमिला गए शाहिद अफरीदी

इसके बाद शाहिद अफरीदी तिलमिला गए और उन्होंने शादाब खान पर तंज कसते हुए एक और बयान दे डाला। शादाब खान के बयान के बाद शाहिद अफरीदी ने कहा कि शादाब ने बिल्कुल ठीक कहा, हम नहीं जीते, वे जीते। उन्हें इज्जत मिलनी चाहिए, लेकिन वह इज्जत संभाल नहीं पाए। 2021 के बाद से उनका प्रदर्शन भी वैसा नहीं रहा।

शाहिद अफरीदी ने यह भी बताया कि जब शादाब खान खराब दौर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने ही शादाब के टीम में बने रहने की पैरवी की थी। अफरीदी ने कहा कि शादाब को यह भी याद रखना चाहिए कि जब वह परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे और उन्हें टीम से बाहर किया जा रहा था, तब हम ही टीवी चैनलों पर बैठकर कहते थे कि शादाब टीम की बैकबोन है और वह बल्लेबाजी भी कर सकता है।

सुपर 8 से पहले दी नसीहत

अफरीदी ने आगे कहा कि जब हम खेलते थे, तब हमारे बारे में भी बहुत कुछ कहा जाता था, यहां तक कि लानत तक बोली जाती थी, लेकिन हमने सब बर्दाश्त किया और प्रदर्शन से जवाब दिया। वह भी छोटी टीमों के खिलाफ नहीं, बल्कि बड़ी टीमों के खिलाफ। शादाब खान को जवाब देते हुए अफरीदी ने साफ कहा, “शादाब मियां, आपकी परफॉर्मेंस नामीबिया के खिलाफ थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ आकर परफॉर्म करो। मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े रहे। आपने एग्रेसिव क्रिकेट भी नहीं खेला, इसके बावजूद आप टीम में आए। परफॉर्म करो, वर्ल्ड कप खत्म हो जाए, हम खुद खामोश हो जाएंगे, बेटा जी।”

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *