New Delhi Marathon: खेल के महाकुंभ का आगाज, Vijender और Bopanna दिखाएंगे हरी झंडी

 ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से 11वीं कॉग्निजांट नयी दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।
इस मैराथन में 30,000 से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह देश की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता से एक बनने वाली है।  मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे मुक्केबाज विजेंदर
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से प्रमाणित, ‘एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस’ से मान्यता प्राप्त और विश्व एथलेटिक्स से स्वीकृत यह मैराथन वैश्विक एथलेटिक कैलेंडर में अपनी जगह मजबूत कर रही है।
इस चरण में 31 देशों, 490 शहरों और भारत के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोग हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन चार वर्ग फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10के और 5के में किया जाएगा
भारत का प्रतिनिधित्व एक एलीट टीम करेगी जिसमें अनीश थापा, एबी बेलियप्पा, मान सिंह, अक्षय सैनी, टी गोपी, भागीरथी बिष्ट, निरमाबेन ठाकोर भारतजी, अश्विनी मदन जाधव, डिस्केट डोलमा और स्टैंजिन डोलकर शामिल हैं।
यह मैराथन आने वाले एशियाई खेलों के लिए एक क्वालीफाइंग रेस भी है। 

 ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से 11वीं कॉग्निजांट नयी दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।
इस मैराथन में 30,000 से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह देश की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता से एक बनने वाली है।

 मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे मुक्केबाज विजेंदर

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से प्रमाणित, ‘एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस’ से मान्यता प्राप्त और विश्व एथलेटिक्स से स्वीकृत यह मैराथन वैश्विक एथलेटिक कैलेंडर में अपनी जगह मजबूत कर रही है।

इस चरण में 31 देशों, 490 शहरों और भारत के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोग हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन चार वर्ग फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10के और 5के में किया जाएगा
भारत का प्रतिनिधित्व एक एलीट टीम करेगी जिसमें अनीश थापा, एबी बेलियप्पा, मान सिंह, अक्षय सैनी, टी गोपी, भागीरथी बिष्ट, निरमाबेन ठाकोर भारतजी, अश्विनी मदन जाधव, डिस्केट डोलमा और स्टैंजिन डोलकर शामिल हैं।
यह मैराथन आने वाले एशियाई खेलों के लिए एक क्वालीफाइंग रेस भी है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *