AI वर्जन में दिखे नए जय-वीरू और ठाकुर, राजपाल यादव बने जेलर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

Sholay Cast AI Video: बॉलीवुड की फेमस और सदाबहार फिल्म ‘शोले‘ को रिलीज हुए 50 साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन इसकी लोकप्रियता अब भी कम नहीं हुई है। दरअसल, हाल ही में एक अनोखा वायरल वीडियो सामने आया है, जहां फिल्म के 1975 के दिग्गज स्टार्स की जगह आज के बॉलीवुड के बड़े नामों को इस फिल्म के किरदारों में दिखाया गया है। ये वीडियो यूट्यूब चैनल “AI आर्ची” ने साझा किया है, जिसका कैप्शन है, “क्या होगा अगर शोले आज बनाई जाए? – पार्ट 2।”

राजपाल यादव जेलर के रूप में

बस फिर क्या, इस वीडियो में प्रतीक गांधी सांभा के रोल में, वरुण शर्मा कालिया के किरदार में, राजपाल यादव जेलर के रूप में, जयदीप अहलावत गब्बर सिंह की भूमिका में और मनोज बाजपेयी ठाकुर बलदेव सिंह की जगह नजर आए और फैंस खूब मजे ले रहे हैं। तो वहीं, मेन कैस्ट में अदिति राव हैदरी राधा बनीं, श्रद्धा कपूर बसंती के रोल में, रणवीर सिंह वीरू के किरदार में और विक्की कौशल जय के रूप में नजर आई है।

बता दें, फैंस ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “ये कास्टिंग बिल्कुल सही लग रही है,” जबकि दूसरे यूजर ने कहा, “शोले तो एक क्लासिक फिल्म है, इसकी तुलना आज के स्टार्स से नहीं हो सकती।” हालांकि, कई लोगों ने जय और वीरू के लिए विक्की कौशल और रणवीर सिंह की जोड़ी की भी तारीफ की।

यादगार डायलॉग्स और हिट गानें

इतना ही नहीं, 1975 में आई ‘शोले’ में संजीव कुमार ठाकुर बलदेव सिंह, अमजद खान गब्बर सिंह, अमिताभ बच्चन जय, धर्मेंद्र वीरू, हेमा मालिनी बसंती, और जया बच्चन राधा के रोल में थे। तो मैक मोहन सांभा, विजू खोटे कालिया और असरानी जेलर की भूमिका निभा चुके हैं। ये फिल्म अपनी दमदार कहानी, यादगार डायलॉग्स और हिट गानों जैसे ‘ये दोस्ती’, ‘महबूबा महबूबा’ और ‘होली के दिन’ के लिए जानी जाती है। बता दें, रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म शुरुआती दौर में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हुई थी, लेकिन समय के साथ ये दर्शकों की फेवरेट बन गई। इसका लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ से भी ऊपर पहुंचा।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी रामगढ़ गांव की भूमि पर बेस्ड है, जहां रिटायर्ड पुलिस प्रमुख ठाकुर बलदेव सिंह डाकू गब्बर सिंह को पकड़ने की योजना बनाते हैं। जय और वीरू, दो शरारती दोस्त, ठाकुर की मदद करते हैं और गांव में गब्बर के खतरों का सामना करते हैं। ये मजेदार कहानी जावेद अख्तर और सलीम खान ने लिखी थी।

Sholay Cast AI Video

दरअसल, पिछले साल शोले की 50वीं सालगिरह के अवसर पर हेमा मालिनी ने भी इस फिल्म पर अपनी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उस समय उन्हें नहीं पता था कि शोले एक इतनी बड़ी हिट बनेगी। उन्होंने शेयर किया कि दोबारा ऐसी फिल्म बनाना असंभव-सा लगता है और शायद अब ये बन भी नहीं सकती। फिल्म ‘शोले’ आज भी भारतीय सिनेमा की एक अमिट छाप है और नए दौर में इसके नए अवतार को देखना दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *