छत पर पानी गिराने को लेकर विवाद:गोपालगंज में दो पक्षों में मारपीट,लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला; तीन घायल

छत पर पानी गिराने को लेकर विवाद:गोपालगंज में दो पक्षों में मारपीट,लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला; तीन घायल

गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंधवरा घाट गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई वहीं इस मारपीट मामले में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए ,जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। जख्मी लोगो में बंधवरा घाट निवासी कैलाश ठाकुर की पत्नी गायत्री देवी, बेटा आकाश कुमार और बेटी नेहा कुमारी के रूप में की गई। दरअसल जिले में आपसी विवाद और छोटी-छोटी बातों पर हिंसक झड़प की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जिले के बंधवरा घाट गांव का है, जहां छत पर पानी गिराने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल इस हिंसक मारपीट में दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संदर्भ में जख्मी कैलाश ठाकुर ने बताया कि पड़ोस के लोगो द्वारा अपना छात का पानी मेरे घर में गिरा रहे थे। दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें जिसका विरोध किया गया जिसके बाद आरोपियों द्वारा लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिसमें मां बेटा और बेटी घायल हो गये। मारपीट की इस घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को आनन-फानन में मॉडल अस्पताल, में भर्ती कराया गया। दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एक व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर होने की सूचना है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। तनाव को देखते हुए गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गई है। गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंधवरा घाट गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई वहीं इस मारपीट मामले में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए ,जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। जख्मी लोगो में बंधवरा घाट निवासी कैलाश ठाकुर की पत्नी गायत्री देवी, बेटा आकाश कुमार और बेटी नेहा कुमारी के रूप में की गई। दरअसल जिले में आपसी विवाद और छोटी-छोटी बातों पर हिंसक झड़प की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जिले के बंधवरा घाट गांव का है, जहां छत पर पानी गिराने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल इस हिंसक मारपीट में दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संदर्भ में जख्मी कैलाश ठाकुर ने बताया कि पड़ोस के लोगो द्वारा अपना छात का पानी मेरे घर में गिरा रहे थे। दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें जिसका विरोध किया गया जिसके बाद आरोपियों द्वारा लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिसमें मां बेटा और बेटी घायल हो गये। मारपीट की इस घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को आनन-फानन में मॉडल अस्पताल, में भर्ती कराया गया। दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एक व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर होने की सूचना है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। तनाव को देखते हुए गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *