पूर्णिया जिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमएसएमई विकास कार्यालय मुजफ्फरपुर और समाज रचना केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर अंबुरी शलेमू राजुलू, संजय कुमार सिंह और अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर कुशल उद्यमी बनने में सहायता करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, सरकारी योजनाओं, वित्तीय साक्षरता और स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। युवाओं को उनकी क्षमता और कौशल के अनुरूप रोजगार सृजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। सीमित हो रहे नौकरी के अवसर समाज रचना केंद्र के निदेशक संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नौकरी के अवसर सीमित हो रहे हैं। ऐसे में स्वरोजगार और उद्यम स्थापित करना ही जीवन को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और इसे उपयोगी बताया। रुपेश कुमार, अनिल कुमार, बादल दास, अंजू कुमारी, दीपा कुमारी और बबली भारती सहित कई छात्रों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर मिलती है, जिससे काफी लाभ होता है। पूर्णिया जिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमएसएमई विकास कार्यालय मुजफ्फरपुर और समाज रचना केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर अंबुरी शलेमू राजुलू, संजय कुमार सिंह और अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर कुशल उद्यमी बनने में सहायता करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, सरकारी योजनाओं, वित्तीय साक्षरता और स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। युवाओं को उनकी क्षमता और कौशल के अनुरूप रोजगार सृजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। सीमित हो रहे नौकरी के अवसर समाज रचना केंद्र के निदेशक संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नौकरी के अवसर सीमित हो रहे हैं। ऐसे में स्वरोजगार और उद्यम स्थापित करना ही जीवन को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और इसे उपयोगी बताया। रुपेश कुमार, अनिल कुमार, बादल दास, अंजू कुमारी, दीपा कुमारी और बबली भारती सहित कई छात्रों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर मिलती है, जिससे काफी लाभ होता है।


