जींद की विश्वकर्मा कॉलोनी से एक 25 वर्षीय महिला अपने 4 साल के बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला अपने पति के साथ बिहार से जींद में अपने भाई के पास आई हुई थी। परिवार के सदस्यों के घर पर मौजूद होने के बावजूद, वह चुपचाप अपने बच्चे को लेकर निकल गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से पटना (बिहार) के रहने वाले नीरज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन शिवानी कुमारी और जीजा अनीस कुमार कुछ समय से उनके पास जींद में रह रहे थे। यह घटना 18 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11:03 बजे हुई। परिवार के सभी सदस्य घर के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान शिवानी अपने 4 साल के बेटे अंशुमन को साथ लेकर बिना किसी को बताए घर से चली गई। हैरानी की बात यह है कि शिवानी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई है, जिससे उससे संपर्क करना असंभव हो गया है। परिजनों ने अपनी सभी रिश्तेदारियों और आसपास के इलाकों में मां-बेटे की तलाश की, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। जींद झांझ गेट चौकी इंचार्ज के निर्देशानुसार, ASI वीरेंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नीरज कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिल्लुखेड़ा से भी 18 वर्षीय लापता दूसरी तरफ पिल्लूखेड़ा मण्डी के कालवा रोड निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी गुरुवार (19 फरवरी) को गांव कालवा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने बताया कि उसकी बेटी का कद 5.6 फुट है, रंग गोरा और चेहरा गोल है। लापता होने के समय उसने पीले रंग का सलवार-कमीज पहना हुआ था। थाना पिल्लूखेड़ा पुलिस ने धारा 127(6) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद की विश्वकर्मा कॉलोनी से एक 25 वर्षीय महिला अपने 4 साल के बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला अपने पति के साथ बिहार से जींद में अपने भाई के पास आई हुई थी। परिवार के सदस्यों के घर पर मौजूद होने के बावजूद, वह चुपचाप अपने बच्चे को लेकर निकल गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से पटना (बिहार) के रहने वाले नीरज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन शिवानी कुमारी और जीजा अनीस कुमार कुछ समय से उनके पास जींद में रह रहे थे। यह घटना 18 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11:03 बजे हुई। परिवार के सभी सदस्य घर के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान शिवानी अपने 4 साल के बेटे अंशुमन को साथ लेकर बिना किसी को बताए घर से चली गई। हैरानी की बात यह है कि शिवानी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई है, जिससे उससे संपर्क करना असंभव हो गया है। परिजनों ने अपनी सभी रिश्तेदारियों और आसपास के इलाकों में मां-बेटे की तलाश की, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। जींद झांझ गेट चौकी इंचार्ज के निर्देशानुसार, ASI वीरेंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नीरज कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिल्लुखेड़ा से भी 18 वर्षीय लापता दूसरी तरफ पिल्लूखेड़ा मण्डी के कालवा रोड निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी गुरुवार (19 फरवरी) को गांव कालवा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने बताया कि उसकी बेटी का कद 5.6 फुट है, रंग गोरा और चेहरा गोल है। लापता होने के समय उसने पीले रंग का सलवार-कमीज पहना हुआ था। थाना पिल्लूखेड़ा पुलिस ने धारा 127(6) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


