बोरिंग घर से 36 बोतल विदेशी शराब बरामद:तस्कर फरार, पुलिस ने घर सील किया, होली में खपाने की थी तैयारी

शेखपुरा जिले के शेखोंपुर सराय थाना पुलिस ने पांची गांव के बघार स्थित एक बोरिंग घर से 36 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। बरामद शराब की कुल मात्रा 27 लीटर बताई गई है। इस छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने किया। छापामार दल में महिला दारोगा रिशु कुमारी और एएसआई नागेंद्र कुमार भी शामिल थे। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि बोरिंग घर का मालिक पांची गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र मुकेश कुमार है। मुकेश कुमार विदेशी शराब की तस्करी में संलिप्त बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होली के त्योहार में खपाने के लिए बोरिंग घर में भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया गया था। पुलिस ने बोरिंग घर को सील कर दिया है। फरार तस्कर मुकेश कुमार के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से तस्कर गांव छोड़कर भाग गया है। शेखपुरा जिले के शेखोंपुर सराय थाना पुलिस ने पांची गांव के बघार स्थित एक बोरिंग घर से 36 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। बरामद शराब की कुल मात्रा 27 लीटर बताई गई है। इस छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने किया। छापामार दल में महिला दारोगा रिशु कुमारी और एएसआई नागेंद्र कुमार भी शामिल थे। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि बोरिंग घर का मालिक पांची गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र मुकेश कुमार है। मुकेश कुमार विदेशी शराब की तस्करी में संलिप्त बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होली के त्योहार में खपाने के लिए बोरिंग घर में भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया गया था। पुलिस ने बोरिंग घर को सील कर दिया है। फरार तस्कर मुकेश कुमार के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से तस्कर गांव छोड़कर भाग गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *