शादी समारोह में की फायरिंग, VIDEO:फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

शादी समारोह में की फायरिंग, VIDEO:फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

जोधपुर में शादी समारोह के दौरान डांस करते हुए एक व्यक्ति के फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो मथानिया थाना इलाके का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति डांस कर रहा है और उसके हाथ में बंदूक है। बैकग्राउंड में चल रहे गाने पर डांस करते-करते वह बीच में रुक रुक कर हवाई फायर करता है। इस दौरान उसके आसपास कई लोग भी बैठे वीडियो में नजर आ रहे हैं। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मथानिया थाने के सब इंस्पेक्टर एवं जांच अधिकारी चंद्र किशोर ने बताया कि वीडियो संत कृपाराम रनगर उम्मेद नगर का है। इसमें एमएल गन से शादी समारोह के अवसर पर फायरिंग करते हुए नजर आ रहा व्यक्ति शेरनाथ पुत्र पीरूनाथ है। इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है लेकिन सामने अभी आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *