दतिया में सूने मकान से चोरी:जेवर और 40 हजार कैश गायब, परिवार अंतिम संस्कार में गया था

दतिया में सूने मकान से चोरी:जेवर और 40 हजार कैश गायब, परिवार अंतिम संस्कार में गया था

दतिया शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत निदान का कुआं इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक पत्नी के इलाज और फिर अंतिम संस्कार के चलते कई दिनों से घर से बाहर था। इसी दौरान चोरों ने मौका देखकर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के मुताबिक, हरचरन परिहार (65) निवासी निदान का कुआं अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने पर 26 जनवरी को इलाज के लिए ओरछा रोड स्थित यथार्थ अस्पताल ले गए थे। हालत बिगड़ने पर पत्नी को भोपाल भेजा गया। जहां 29 जनवरी को उनका निधन हो गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पूरा परिवार गांव चला गया। सोने-चांदी के जेवर और कैश गायब किया
इस बीच घर पूरी तरह सूना पड़ा रहा। 11 फरवरी को बेटियां घर आई थीं। तब तक सारा सामान सुरक्षित था। लेकिन 18 फरवरी को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर के किबाड़ खुले पड़े हैं। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और जब घर की जांच की गई तो दो मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स, चांदी की पायलें, सोने की बीजासेन और संदूक में रखे 40 हजार रुपए नकद गायब मिले। अनुमान है कि चोर रात के अंधेरे में ताला तोड़कर घर में घुसे और आराम से कीमती सामान समेट ले गए। इस के बाद 19 फरवरी को थाने में शिकायती आवेदन दिया गया। जिस की जांच पुलिस कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *