बारात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:लखनऊ में गांव की शादी में शामिल होने जा रहा था मृतक; पत्थर से टकराई गाड़ी

बारात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:लखनऊ में गांव की शादी में शामिल होने जा रहा था मृतक; पत्थर से टकराई गाड़ी

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में गुरुवात रात सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक गांव की बारात में शामिल होने जा रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। मृतक की पहचान आयुष यादव (22) पुत्र अनुरुद्ध यादव निवासी कांटा तकरौंदी के रूप में हुई है। आयुष एक निजी कंपनी में कार्यरत था और फ्लिपकार्ट में नौकरी करता था। घटना के समय वह मोटरसाइकिल से गांव की बारात में शामिल होने जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, रास्ते में अचानक मोटरसाइकिल सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष के पिता अनुरुद्ध यादव निजी नौकरी करते हैं, जबकि मां सरला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में बड़े भाई आकाश और छोटे भाई रजत यादव हैं। जवान बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *