दरभंगा में 21 फरवरी को जॉब कैंप का होगा आयोजन:पैकर और क्वालिटी इंस्पेक्शन के कुल 50 पदों पर इंटरव्यू; 18-35 वर्ष के अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

दरभंगा में 21 फरवरी को जॉब कैंप का होगा आयोजन:पैकर और क्वालिटी इंस्पेक्शन के कुल 50 पदों पर इंटरव्यू; 18-35 वर्ष के अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

दरभंगा में श्रम संसाधन विभाग की ओर से शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप बहादुरपुर प्रखंड स्थित BSDC (KYP) कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। ‘आत्मसम्मान फाउंडेशन’ की ओर से पैकर और क्वालिटी इंस्पेक्शन के कुल 50 पदों पर इंटरव्यू होगा। इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। योग्यता एवं आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: 8 से 12वीं और IIT पास आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष कितनी होगी सैलरी चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 21,500 रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी। साथ ही कैंटीन और मेडिकल की सुविधा मिलेगी। ये कैंप पूरी तरह से निशुल्क है, कोई चार्ज नहीं लगेगा। निबंधन कराना अनिवार्य जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (05) दरभंगा में श्रम संसाधन विभाग की ओर से शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप बहादुरपुर प्रखंड स्थित BSDC (KYP) कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। ‘आत्मसम्मान फाउंडेशन’ की ओर से पैकर और क्वालिटी इंस्पेक्शन के कुल 50 पदों पर इंटरव्यू होगा। इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। योग्यता एवं आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: 8 से 12वीं और IIT पास आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष कितनी होगी सैलरी चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 21,500 रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी। साथ ही कैंटीन और मेडिकल की सुविधा मिलेगी। ये कैंप पूरी तरह से निशुल्क है, कोई चार्ज नहीं लगेगा। निबंधन कराना अनिवार्य जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (05)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *