बिहार मैट्रिक परीक्षा का आज चौथा दिन है। दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। भागलपुर में कुल 62 सेंटर्स बनाए गए हैं। तीन लेयर में जांच के बाद ही छात्रों को एंट्री दी गई। जूते-मोजे उतरवाए गए।
परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहली पाली की परीक्षा खत्म हो गई है। सिटी कॉलेज में मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन भी चचरी पुल के सहारे परीक्षार्थी सेंटर पर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जिससे लोगों में नाराजगी है। एग्जाम सेंटर के बाहर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था को रोका जा सके। 9 बजे के बाद किसी को भी एग्जाम हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं है। कई संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी के माध्यम से कड़ी निगरानी की व्यवस्था है। सख्त कार्रवाई की चेतावनी जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो। बिहार मैट्रिक परीक्षा का आज चौथा दिन है। दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। भागलपुर में कुल 62 सेंटर्स बनाए गए हैं। तीन लेयर में जांच के बाद ही छात्रों को एंट्री दी गई। जूते-मोजे उतरवाए गए।
परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहली पाली की परीक्षा खत्म हो गई है। सिटी कॉलेज में मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन भी चचरी पुल के सहारे परीक्षार्थी सेंटर पर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जिससे लोगों में नाराजगी है। एग्जाम सेंटर के बाहर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था को रोका जा सके। 9 बजे के बाद किसी को भी एग्जाम हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं है। कई संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी के माध्यम से कड़ी निगरानी की व्यवस्था है। सख्त कार्रवाई की चेतावनी जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो।


