नालंदा और नवादा जिले के गरीब एवं कुटीर ज्योति (बीपीएल) बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बिजली बिल के आर्थिक बोझ को कम करने और हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने इन परिवारों की छतों पर निशुल्क रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की योजना शुरू की है। पात्र उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगामी 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। छतों पर सोलर पैनल लगने से लाभार्थी परिवार दिन के समय पंखा, बल्ब और अन्य आवश्यक घरेलू उपकरण सौर ऊर्जा के जरिए आसानी से चला सकेंगे। इससे उन पर बिजली खर्च का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, इस लाभकारी योजना के दायरे में नालंदा जिले के करीब 93,000 और नवादा जिले के 91,500 कुटीर ज्योति विद्युत उपभोक्ता आते हैं। बिजली कंपनी ने इन सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपनी सहमति जरूर दें, ताकि पहले चरण में ही उनके घरों पर सोलर यूनिट लगाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। घर बैठे कर सकते हैं आवेदन आवेदन की इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बनाने के लिए इसे डिजिटल रखा गया है। उपभोक्ता घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ‘सुविधा एप’ के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर उसमें ‘रूफटॉप सोलर पैनल स्थापन हेतु सहमति (कुटीर ज्योति)’ का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद अपना उपभोक्ता नंबर (कंज्यूमर नंबर) डालकर ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा। अंत में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और बीपीएल कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन सबमिट किया जा सकता है। जिन उपभोक्ताओं के पास स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है या जो डिजिटल प्रक्रिया से वाकिफ नहीं हैं, उन्हें भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग अपने संबंधित प्रमंडल कार्यालय के सुविधा काउंटर या नजदीकी वसुधा केंद्र पर जाकर तकनीकी मदद ले सकते हैं। विभागीय सुविधा काउंटर पर आवेदन करने की यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील बिहारशरीफ अंचल के विद्युत अधीक्षण अभियंता मनीष कांत ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों तक पहुंच सके। नालंदा और नवादा जिले के गरीब एवं कुटीर ज्योति (बीपीएल) बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बिजली बिल के आर्थिक बोझ को कम करने और हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने इन परिवारों की छतों पर निशुल्क रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की योजना शुरू की है। पात्र उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगामी 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। छतों पर सोलर पैनल लगने से लाभार्थी परिवार दिन के समय पंखा, बल्ब और अन्य आवश्यक घरेलू उपकरण सौर ऊर्जा के जरिए आसानी से चला सकेंगे। इससे उन पर बिजली खर्च का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, इस लाभकारी योजना के दायरे में नालंदा जिले के करीब 93,000 और नवादा जिले के 91,500 कुटीर ज्योति विद्युत उपभोक्ता आते हैं। बिजली कंपनी ने इन सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपनी सहमति जरूर दें, ताकि पहले चरण में ही उनके घरों पर सोलर यूनिट लगाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। घर बैठे कर सकते हैं आवेदन आवेदन की इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बनाने के लिए इसे डिजिटल रखा गया है। उपभोक्ता घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ‘सुविधा एप’ के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर उसमें ‘रूफटॉप सोलर पैनल स्थापन हेतु सहमति (कुटीर ज्योति)’ का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद अपना उपभोक्ता नंबर (कंज्यूमर नंबर) डालकर ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा। अंत में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और बीपीएल कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन सबमिट किया जा सकता है। जिन उपभोक्ताओं के पास स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है या जो डिजिटल प्रक्रिया से वाकिफ नहीं हैं, उन्हें भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग अपने संबंधित प्रमंडल कार्यालय के सुविधा काउंटर या नजदीकी वसुधा केंद्र पर जाकर तकनीकी मदद ले सकते हैं। विभागीय सुविधा काउंटर पर आवेदन करने की यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील बिहारशरीफ अंचल के विद्युत अधीक्षण अभियंता मनीष कांत ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों तक पहुंच सके।


