औरंगाबाद जिले में गुरुवार को अलग-अलग इलाकों में खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से 5 लोग झुलस गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पहली घटना शहर के वार्ड नंबर-एक स्थित मुर्गी बिगहा गांव की जहां खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज से लगी आग से पिता-पुत्र झुलस गए। घायलों की पहचान तिलेश्वर पासवान और उनके पुत्र पीयूष कुमार के तौर पर हुई है। तिलेश्वर पासवान ने बताया कि एक गैस कंपनी में मिस्त्री के तौर पर काम करता हूं। ड्यूटी से घर लौटने पर परिजनों ने रसोई में गैस रिसाव की जानकारी दी। जब वे चूल्हे के पास जाकर रिसाव ठीक करने लगे, तभी अचानक गैस भभक गई और आग की लपटों में दोनों पिता-पुत्र झुलस गए। परिवार के सदस्यों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। किचन में खाना बनाने के दौरान लगी आग दूसरी घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव की है। यहां गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते लगी आग से एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। घायलों में झबरू चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी, उनकी पत्नी रजंती देवी और पुत्री संजू कुमारी शामिल है। परिजनों के अनुसार रजंती देवी गैस पर खाना बना रही थी। अचानक गैस लीक होने लगी और आग की तेज लपटें उठने लगी। शोर सुनकर बेटी और पति बचाने पहुंचे, लेकिन वे भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पहले रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। सावधानी बरतने की अपील लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर और चूल्हे के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है। औरंगाबाद जिले में गुरुवार को अलग-अलग इलाकों में खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से 5 लोग झुलस गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पहली घटना शहर के वार्ड नंबर-एक स्थित मुर्गी बिगहा गांव की जहां खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज से लगी आग से पिता-पुत्र झुलस गए। घायलों की पहचान तिलेश्वर पासवान और उनके पुत्र पीयूष कुमार के तौर पर हुई है। तिलेश्वर पासवान ने बताया कि एक गैस कंपनी में मिस्त्री के तौर पर काम करता हूं। ड्यूटी से घर लौटने पर परिजनों ने रसोई में गैस रिसाव की जानकारी दी। जब वे चूल्हे के पास जाकर रिसाव ठीक करने लगे, तभी अचानक गैस भभक गई और आग की लपटों में दोनों पिता-पुत्र झुलस गए। परिवार के सदस्यों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। किचन में खाना बनाने के दौरान लगी आग दूसरी घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव की है। यहां गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते लगी आग से एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। घायलों में झबरू चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी, उनकी पत्नी रजंती देवी और पुत्री संजू कुमारी शामिल है। परिजनों के अनुसार रजंती देवी गैस पर खाना बना रही थी। अचानक गैस लीक होने लगी और आग की तेज लपटें उठने लगी। शोर सुनकर बेटी और पति बचाने पहुंचे, लेकिन वे भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पहले रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। सावधानी बरतने की अपील लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर और चूल्हे के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है।


