MP में 4000 करोड़ की योजना के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर

MP में 4000 करोड़ की योजना के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर

MP News: बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project) अब अपने दूसरे महत्वपूर्ण चरण की ओर कदम बढ़ा चुकी है। बांध के निर्माण के साथ ही अब नहरों का जाल बिछाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण ने लिंक नहर के प्रथम पैकेज का विस्तृत प्रोजेक्ट प्रतिवेदन मंजूरी के लिए भेज दिया है। इस पूरी नहर की कुल लंबाई 219 किलोमीटर होगी, जिसके निर्माण के लिए 100 मीटर की विशाल चौड़ाई में भूमि का अधिग्रहण किया जाना तय किया गया है।

100 मीटर चौड़ी पट्टी में होगा भू-अर्जन

नहर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आ के अब सर्विस रोड आदि के लिए कुल 100 मीटर की चौड़ाई में जमीन अधिग्रहीत (Land acquisition) की जाएगी। छतरपुर ब्लॉक के बंधीकला ईशानगर, लहेरा से लेकर राजनगर के कोटा, बरद्वाहा और महाराजपुर-नौगांव के दर्जनों गांवों की जमीन इस परियोजना के दायरे में आएगी। हालांकि, भू-अर्जन और 14 गांवों के विस्थापन की धीमी गति प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है, जिसे लेकर कलेक्टर ने कड़े रुख के साथ जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए है।

नहर से इन गांवों की बदलेगी सूरत

पहले पैकेज में ढोड़न बांध से धसान नदी तक 100 किलोमीटर लंबी नहर तैयार की जाएगी। नहर का मार्ग छतरपुर के बंधीकला, बनगांय, महाराजगंज, राजनगर के गंज, कदौहां, लखेरी, महाराजपुर के मलहरा, मऊ, और नौगांव के लुगासी, नयागांव सहित सटई तहसील के बेडरी और करोंदिया जैसे गांवों से होकर गुजरेगा। इन क्षेत्रों में नहर आने से सिंचाई की क्षमता में भारी बढोतरी होगी। केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण के ईई विवेक मित्तल ने बताया कि प्रथम चरण के डीपीआर को अप्रूवल मिलते और भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में ढोडन बांध का काम तेजी से चल रहा है, जो परियोजना का मुख्य केंद्र है।

दो पैकेज में होगा निर्माण, पहला 4 हजार करोड़ का

परियोजना के अधिकारियों के अनुसार, नहर का निर्माण दो हिस्सों (पैकेज) में किया जाएगा। पहले पैकेज में ढोडन बांध से धसान नदी तक 100 किलोमीटर लंबी नहर तैयार की जाएगी। इस प्रथम चरण के लिए 4000 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके बाद दूसरे पैकेज में धसान नदी से लेकर बेतवा नदी तक नहर का विस्तार किया जाएगा। पूरी परियोजना में छतरपुर जिले की भूमिका सबसे अहम है, क्योंकि कुल 219 किमी लंबी नहर का 107 किमी हिस्सा अकेले इसी जिले की सीमा से होकर गुजरेगा। (MP News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *