उज्जैन | इंदौर रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग पर बुधवार रात को वाहन मेले से लौट रहे सेवानिवृत्त बिजली विभाग कर्मचारी कृष्ण मोहन अवस्थी 68 साल को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। अवस्थी स्कूटर से थे और अकेले घर जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। नानाखेड़ा थाना पुलिस मर्ग कायम कर मामले में अज्ञात कार का पता लगा रही है।


