सागर | समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएमश्री योजना के तहत चयनित सभी शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को आवंटित राशि एवं लोक िशक्षण संचालनालय द्वारा दिए गए निर्देशों के शत प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक शिक्षण के अपर संचालक मनीष वर्मा ने आदेश जारी किए हैं कि इन सभी के क्रियान्वयन की संभाग, जिला एवं विकासखंडवार समीक्षा 23 फरवरी को संचालनालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जाएगी। इसके आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग, विभागाध्यक्ष कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना करने एवं दी गई आवंटन राशि का नियमानुसार उपयोग नहीं करने वाले जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए वे स्वयं उत्तरदायी रहेंगे।


