आठ महीने में टूटी सड़क, लोग परेशान

आठ महीने में टूटी सड़क, लोग परेशान

जालंधर| श्री गुरु रविदास चौक (बूटा मंडी) स्थित चमड़ा मार्केट की सड़क आठ महीने में उखड़ने लगी है। ऐसे में उखड़ी सड़क पर वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी बनी है। हालांकि निगम ने आठ माह पहले ही सड़क का निर्माण कराया था। अब यहां सिर्फ बजरी बिखरी नजर आती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि निगम ने सड़क का निर्माण किया था, सड़क उखड़ने लगी है। लोगों ने सवाल उठाया है कि जनता की पैसे की बर्बादी की जा रही है। -अमित, बूटा मंडी जालंधर |गुरु नानकपुरा वेस्ट की गली नंबर-2 में मेन सीवर मैनहोल का ढक्कन टूटा है। ऐसे में वाहनों से दबाव होने पर ढक्कन आवाज के साथ हिलता है। वाहन चालकों के साथ हादसों का खतरा भी बना है। इसके लिए लोग नगर निगम में लिखित में शिकायत भी कर चुके हैं। इसके बाद भी हल नहीं हो सका है। -रजनी, गुरु नानकपुरा वेस्ट

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *