हिमाचल में इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज बना लक्षित

जालंधर| क्रिकेटर लक्षित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बीए पार्ट-1 की पढ़ाई कर रहे लक्षित ठाकुर का चयन हिमाचल प्रदेश की अंडर-23 इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टीम में हुआ और अंडर-19 में वह पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बना है। पंजाब में चयन ना होने के बाद लक्षित ने हिमाचल से खेलना शुरू किया। इस बार 2026-27 सेशन में लक्षित हिमाचल प्रदेश में उन्ना की टीम से खेल रहा है। लक्षित ने उन्ना जिला टीम का प्रतिनिधित्व किया और एक के बाद एक बेहतरीन पारियां खेलीं। उसने कांगड़ा के खिलाफ 191 रन, किन्नौर के विरुद्ध शानदार 208 रन, सिरमौर के खिलाफ 99 रन और कुल्लू के मुकाबले में 57 रनों की उम्दा पारी खेलते हुए टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लक्षित ठाकुर जालंधर के सूर्या एन्क्लेव क्षेत्र में रहता हैं। पिता जतिंदर ठाकुर प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। वह कोच अजय जोशी के पास ट्रेनिंग करता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *