लुधियाना| अमृत सागर परिवार की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के सहयोग से आज और कल शाम 7 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय 22वें अमृत सागर शुकराना समागम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान इंदरजीत सिंह मक्कड़, अमृत सागर के प्रमुख बलबीर सिंह भाटिया और करणप्रीत सिंह भाटिया ने संयुक्त रूप से बातचीत के दौरान दी। बलबीर सिंह भाटिया और सरदार करणप्रीत सिंह भाटिया ने बताया कि इस दो दिवसीय समागम में तख्तों के सिंह साहिबान, संत महापुरुष और पंथ की सम्मानित हस्तियां विशेष रूप से हाजिरी भरेंगी। समागम में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे जैसे भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले), भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले, भाई महिताब सिंह जालंधर वाले, भाई तरनवीर सिंह रब्बी वीर, भाई गगनदीप सिंह श्री गंगानगर वाले, भाई कुलजीत सिंह खालसा, भाई करमजीत सिंह खालसा लुधियाना वाले, बीबी रविंदर कौर पटियाला वाले तथा बाबा कुंदन सिंह भलाई ट्रस्ट लुधियाना के कीर्तनी जत्थे गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।


