भोपाल में 500 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड ब्रिज, 40 प्रतिशत तक कम होगा ट्रैफिक

भोपाल में 500 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड ब्रिज, 40 प्रतिशत तक कम होगा ट्रैफिक

MP News: भोपाल के नर्मदापुरम रोड पर मेट्रो लाइन के साथ एलीवेटेड ब्रिज (Elevated Bridge) प्रस्तावित है। पहले यह बीयू से मिसरोद तक था। अब एंप्री से ही शुरू करने का नया प्रस्ताव है। एक्सटेंशन में 200 करोड़ रुपए अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं, जबकि नर्मदापुरम रोड से समानांतर रेलवे ट्रैक से लगी हुई रोड की अनदेखी की जा रही है। मास्टर प्लान 2005 में तय होने के बावजूद ध्यान नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इससे नर्मदापुरम रोड का नया बेहतर विकल्प लाने के साथ ट्रैफिक 40% कम किया जा सकता है।

बच जाएंगे करोड़ों

  • एलीवेटेड रोड पर बजट 500 करोड़ रुपए है, जबकि समानांतर रोड 50 करोड़ रुपए
    रुपए से भी कम में बन जाएगी। इससे सरकार के 450 करोड़ रुपए आमजन के अन्य खर्च में उपयोगी हो सकते हैं।
  • नर्मदापुरम रोड नेशनल हाईवे का हिस्सा है। इसके नाम पर केंद्र से बड़ी राशि मंजूरी हो जाएगी, जबकि समानांतर रोड पीडब्ल्यूडी की रोड है। कम वे जरूरी फंड ही आएगा।

इसलिए समानांतर सड़क जरूरी

  • टाउन प्लानर सुयश कुलश्रेष्ठ के अनुसार, नर्मदापुरम रोड समानांतर विकसित की जाए तो एक नई चार लेन सड़क गणेश मंदिर से सीधे मिसरोद व आगे मंडीदीप तक कनेक्टिविटी दे सकती है। इससे नर्मदापुरम रोड का आधा ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है।
  • स्ट्रक्चरल इंजीनियर राजेश चौरसिया के अनुसार, नर्मदापुरम रोड से लगी रेलवे लाइन के दूसरी तरफ ईश्वर नगर, सीपी नगर के साथ बावड़िया कलां और मिसरोद का ग्रामीण व स्लम क्षेत्र है। विकास का पूरा भार नर्मदापुरम रोड के कटारा, विद्यानगर, नारायण नगर, जाटखेड़ी व आसपास के क्षेत्र पर हो रहा है। समानांतर रोड पर काम हो तो रेलवे लाइन के दोनों तरफ बेहतर विकास हो सकता है।
  • टाउन प्लानर शीतल शर्मा के अनुसार, बीडीए की तीन योजनाएं रेलवे लाइन से मिसरोद व मंडीदीप की ओर तय है। समानांतर रोड से योजनाओं को लाभ मिलेगा। एंप्री से मिसरोद तक चार रेलवे ओवरब्रिज हैं। इसका लाभ दोनों क्षेत्रों की आवाजाही में मिलेगा। (MP News)

प्रारंभिक योजना तय हो रही- पीडब्ल्यूडी

अभी प्रस्ताव है। प्रारंभिक योजना तय हो रही है, जो भी बेहतर होगा निर्णय लिया जाएगा। केपीएस राणा, ईएनसी, पीडब्ल्यूडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *