मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया गांव निवासी 30 वर्षीय चंदन सिंह की बुधवार रात लाठी-डंडों से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने बताया कि चंदन सिंह डेकोरेशन और डीजे का काम करते थे। लखनपुर गांव निवासी चितरंजन कुमार पर उनकी कुर्सी का 1500 रुपये किराया बकाया था। पैसे देने से इनकार करने पर बढ़ा विवाद करीब छह महीने बाद जब चंदन पैसे मांगने पहुंचे, तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल चंदन को इलाज के लिए असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. कामिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग बताया जाता है कि मृतक बाथ थाना क्षेत्र के झोझी मुसहरी में घर बनाकर रह रहे थे। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने झोझी मुसहरी के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा। सूचना मिलते ही भागलपुर जिले के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नवनीत कुमार, बाथ थाना अध्यक्ष मंटू कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, शाकुण्ड थाना अध्यक्ष और सुल्तानगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया। परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि तत्काल सहायता के रूप में परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया है। सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पुलिस बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनम कुमारी और छह वर्षीय पुत्री देवासी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पत्नी बार-बार प्रशासन से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती रही और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया गांव निवासी 30 वर्षीय चंदन सिंह की बुधवार रात लाठी-डंडों से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने बताया कि चंदन सिंह डेकोरेशन और डीजे का काम करते थे। लखनपुर गांव निवासी चितरंजन कुमार पर उनकी कुर्सी का 1500 रुपये किराया बकाया था। पैसे देने से इनकार करने पर बढ़ा विवाद करीब छह महीने बाद जब चंदन पैसे मांगने पहुंचे, तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल चंदन को इलाज के लिए असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. कामिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग बताया जाता है कि मृतक बाथ थाना क्षेत्र के झोझी मुसहरी में घर बनाकर रह रहे थे। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने झोझी मुसहरी के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा। सूचना मिलते ही भागलपुर जिले के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नवनीत कुमार, बाथ थाना अध्यक्ष मंटू कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, शाकुण्ड थाना अध्यक्ष और सुल्तानगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया। परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि तत्काल सहायता के रूप में परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया है। सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पुलिस बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनम कुमारी और छह वर्षीय पुत्री देवासी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पत्नी बार-बार प्रशासन से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती रही और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।


