सिकंदरा में चलती कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, वर्कशॉप कार सही कराने ले जा रहे थे

सिकंदरा में चलती कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, वर्कशॉप कार सही कराने ले जा रहे थे

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरुवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।
कार रेनॉल्ट कीगर बताई जा रही है। बताया गया है कि वाहन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते मालिक उसे शोरूम ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार से धुआं उठने लगा। चालक जब तक कुछ समझ पाता, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल गया। चालक ने बताया कि कार तीन साल पहले खरीदी थी। कार को दिखाने के लिए वर्कशॉप ले जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पूरी कार को अपनी चपेट में ले चुकी थीं। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
घटना के चलते सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कार को बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *